फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   educational

बोर्ड परीक्षा: अव्यवस्थाओं के नाम रहा पहला दिन

Fri, 20 Feb 2015 12:36 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
educational
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो र्गइं। परीक्षा के लिए जिले में कुल 147 केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कड़े इंतजाम किए हैं, लेकिन कक्ष निरीक्षकों की कमी पूरी करने को कोई कारगर प्रयास नहीं किए जा सके। लिहाजा पहले दिन दोनों पालियों में कक्ष निरीक्षकों की भारी कमी रही। केंद्र व्यवस्थापकों को जैसे-तैसे परीक्षा करानी पड़ी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का श्रीगणेश हिंदी के पेपर से हुआ। सुबह की पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटर हिंदी का पेपर हुआ। लगभग सभी केंद्रों पर सुबह तड़के से परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में छात्र अपने अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंचे थे। केंद्र पर घंटी बजते ही मुख्य गेट खोल दिया गया। गेट पर छात्र-छात्राओं की तलाशी लेने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाएं मुस्तैद खड़े थे। उन्होंने परीक्षार्थियों को कतार में खड़ा करके तलाशी लेकर ही कक्ष में बैठने दिया। पेपर छूटने के बाद परीक्षार्थियों ने आदतन सहपाठियों से पेपर की जानकारी लेकर कुछ प्रश्नों के उत्तरों का मिलान भी किया। चूंकि पेपर हिंदी का था और तैयारी भी लगभग सभी की थी, इसलिए परीक्षार्थियों के चेहरे बता रहे थे कि पेपर अच्छा हुआ है।
विज्ञापन

इधर, प्रथम पाली की परीक्षा होेने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूप में कक्ष निरीक्षकों की डिमांड भेजनी शुरू कर दी थी। नगर में खंड शिक्षा अधिकारी एमएल त्रिवेदी पूरे दिन कार्यालय में बैठे कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र बनाते रहे, ताकि केंद्रों पर उनकी कमी पूरी कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed