{"_id":"ffcacf4bd8d6065e3f52298d71cf4b5f","slug":"educational-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र न मिलने पर प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र न मिलने पर प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिले में प्रशिक्षु शिक्षक चयन की सूची जारी न होने की वजह से शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का धैर्य जवाब दे गया। तमाम अभ्यर्थियों ने एकत्रित होकर कलक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी समस्या के निस्तारण के लिए डीएम से भी गुहार लगाई।
प्रशिक्षु शिक्षकों का कहना था कि अन्य जिलों में दूसरी चयन सूची जारी करके नियुक्ति पत्रों का वितरण शुरू हो गया है, जबकि जिले में अभी तक चयन सूची तक जारी नहीं की गई। इससे उन लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने के बाद अभ्यर्थी डीएम से जाकर मिले और उन लोगों की समस्या को निस्तारित कराने की बात कही। इस मौके पर अनिल मौर्य, संजीव कुमार, रूप सिंह, नीलेश यादव, संजीव, राधेश्याम, रवि आदि शामिल रहे।