{"_id":"9353fe2130f73a044ec5ba442d77f83d","slug":"educational-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस क्विज में डीपी विद्यालय की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस क्विज में डीपी विद्यालय की टीम जीती
शाहजहांपुर
Updated Sat, 31 Jan 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कालेज में चली दो दिवसीय विज्ञान प्रतियोगिता का समापन हो गया। दूसरे दिन साइंस क्विज, चार्ट, मॉडल प्रतियोगिताएं कराई गईं।
प्रधानाचार्य रणवीर सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रेम शंकर सक्सेना, संजय शंकर मिश्रा, ब्यूटी गुप्ता, ओपी सिंह, महेंद्र प्रताप आदि शामिल रहे। क्विज में देवी प्रसाद इंटर कालेज की टीम ने प्रथम स्थान पाया। विजेता टीम में रहमान, क्षितिज और वंश गुप्ता शामिल रहे। इसी तरह मंगल यान पर बने चार्ट में आर्य कन्या इंटर कालेज की निधि भटनागर ने प्रथम स्थान पाया और क्रियाकारी मॉडल प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कालेज की ही महक ने पहला स्थान पाया।
सभी विजेता 28 फरवरी को इलाहाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। व्यवस्था में डॉ. नरेश चंद्र, डॉ. राजीव अग्रवाल, त्रिवेंद्र कुमार, शिखा श्रीवास्तव, रियाज आदि का योगदान रहा।