फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   education, uptet

शाहजहांपुर में 21 केंद्रों पर होगी टीईटी परीक्षा, तैयारियां पूरी

Wed, 08 Jan 2020 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
education, uptet
शाहजहांपुर। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (टीईटी) बुधवार को 21 केंद्रों पर होगी। मंगलवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गईं। परीक्षा में जनपद के 17310 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार कर बेंचों पर अनुक्रमांक डाल दिए गए, जिससे परीक्षार्थियों को सीट तलाशने में दिक्कत न हो। परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त कर लिया गया है। टीईटी परीक्षा को सभी प्रधानाचार्य यूपी बोर्ड परीक्षा के ट्रायल के रूप में ले रहे हैं। सुबह 10 से 12:30 बजे तक की प्रथम पाली में प्राथमिक वर्ग की परीक्षा होगी, इसमें 11271 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शाम 2:30 से पांच बजे तक की द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में 6039 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा 21 और द्वितीय पाली की परीक्षा 11 केंद्रों पर कराई जाएगी।
विज्ञापन

छह सेक्टर में बांटा गया परीक्षा क्षेत्र
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने टीईटी परीक्षा के लिए क्षेत्र को छह सेक्टर में बांटा है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में बराबर भ्रमण पर रहेंगे। जबकि सभी केंद्रों पर दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। सभी एसडीएम को सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर तैनात रहेगा पुलिसबल
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि सभी केंद्रों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश टीएसआई को दिए जा चुके हैं। सुरक्षा के लिहाज से तीन सीओ, छह एसडीएम, छह इंस्पेक्टर दलबल के साथ भ्रमण पर रहेंगे। इनके अलावा केंद्र पर एक-एक सब इंस्पेक्टर, चार पुरुष और दो महिला कांस्टेबिल की ड्यूटी लगाई गई है।
तीन सचल दल गठित
टीईटी परीक्षा के लिए तीन सचल दलों का भी गठन किया है। पहले सचल दल का नेतृत्व डीआईओएस पंकज पांडेय, दूसरे का नेतृत्व डायट प्राचार्य अचल कुमार मिश्र और तीसरे का नेतृत्व बीएसए राकेश कुमार करेंगे। तीनों सचल दल सभी केंद्रों का बराबर भ्रमण करते रहेंगे।

मंगलसेन स्कूल में होगी डीएलएड परीक्षा
एनआईओएस द्वारा संचालित डीएलएड पूरक परीक्षा आठ जनवरी को इस्लामिया इंटर कॉलेज के बजाय श्री मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज में होगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य अचल कुमार मिश्र ने बताया कि आठ जनवरी को इस्लामिया इंटर कॉलेज में टीईटी परीक्षा का केंद्र बनाया गया है, इसलिए केवल बुधवार की परीक्षा श्री मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज में होगी। शेष परीक्षा पूर्ववत इस्लामिया कॉलेज में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed