फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   education

दिमाग से नकारात्मक छवि हटाकर पुलिस को मानें मददगार : एसपी

Thu, 28 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
education
शाहजहांपुर आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को पुलिस के बारे में जानकारी देते एसपी एस.आनंद । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को तक्षशिला पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी एस आनंद ने दिमाग से पुलिस की नकारात्मक छवि न रखने की अपील की। उन्होंने बच्चों को कानूनी व सामाजिक अधिकारों का बोध कराने के साथ ही कर्तव्यों के निर्वहन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

तक्षशिला पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी एस आनंद ने बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की मदद के लिए होती है। पुलिसिंग जनता को सुरक्षित वातावरण देने के लिए बनाए गए सिस्टम का हिस्सा है। इसलिए पुलिसकर्मी को देखकर डरने के बजाय सुरक्षा का बोध होना चाहिए। पुलिसकर्मी कठिन हालात में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए। चुनिंदा गलत पुलिसकर्मियों की वजह से सभी को खराब नहीं समझना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बालिकाओं को मिशन शक्ति से जुड़ने के लिए आह्वान किया। कहा कि किसी भी तरह की समस्या आने पर हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं। तत्काल सहायता पहुंचेगी।
विज्ञापन

एएसपी सरवरण टी ने बच्चों को साइबर क्राइम से बचने के टिप्स दिए। कहा कि साइबर क्राइम होने पर टोल फ्री नंबर 155260 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बच्चों को खेलकूद और अन्य एक्टिविटी में सक्रिय रहने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित कई सवाल किए, जिनके जवाब अधिकारियों ने दिए। प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल ने बच्चों को कार्यक्रम में सीखी बातों को जीवन में उतारने की सलाह दी। स्कूल प्रबंधक राजकुमार खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चेताली सहाय और मनीषा शर्मा ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अंजली, मधुबाला, राहुल, गोविंद आदि टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने काफी हद तक उन भ्रम को दूर कर दिया जो पुलिस को लेकर हमारे मन में थे। पुलिस से डरना नहीं चाहिए। अगर कोई दिक्कत है तो उसकी शिकायत पुलिस से कर सकते हैं। - सैय्यद जरताब रजा, छात्र
इस तरह से पुलिस की पाठशाला लगती रहनी चाहिए ताकि बच्चों को कानून के बारे में जानकारी मिल सके। बहुत से लोग पीड़ित होने के बाद भी पुलिस के पास जाने से घबराते हैं। पुलिस से मदद लेने में गुरेज न करें। - सृष्टि शर्मा, छात्रा
बगैर ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट केे वाहन नहीं चलाना चाहिए। इन बातों को अमल करने पर अपने साथ दूसरों को सुरक्षित कर सकते हैं। यातायात नियमों का पालन करने के लिए दूसरों को प्रेरित करेंगे। - वरीशा, छात्रा
पुलिस की पाठशाला में शामिल होने से कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुईं, जिनकी जानकारी अभी तक नहीं थी। पुलिस बदल चुकी है, अब लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। - हया फातिमा, छात्रा
पुलिस की छवि को गलत तरीके से सामने लाया जाता है। पुलिस और कानून की अहमियत को समझना चाहिए। बच्चे अगर अभी से अपनी सोच सकारात्मक रखेंगे तब ही अच्छे नागरिक बन सकेंगे। - निभी, छात्रा

सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध के बारे में जानकारी होना जरूरी है। आजकल सोशल मीडिया पर अकाउंट में प्राइवेसी लगाना बहुत जरूरी है। ताकि कोई भी शख्स फोटो के साथ छेड़छाड़ न कर सके। - ऋषिका, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed