फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   education

तीन महाविद्यालयों में अनुपस्थित रहे 36 परीक्षार्थी

Sat, 17 Jul 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
education
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की मुख्य परीक्षाओं का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। तीन पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

शहर के जीएफ, एसएस और आर्य महिला डिग्री कॉलेज के साथ ही 30 कॉलेजों में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। 10:30 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद दूसरी पाली दोपहर 12:00 बजे और तीसरी पाली दोपहर बाद 2:30 बजे से प्रारंभ हुई। तीनों ही पालियों में परीक्षा देने के लिए कॉलेज पहुंचने वाले परीक्षार्थियों की गेट पर ही चेकिंग की गई। मास्क लगाकर और सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया गया। जीएफ कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद तारिक ने बताया कि शुक्रवार को पहली पाली में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी तथा तीसरी पाली में कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल के मुताबिक शुक्रवार को कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षा हुई। इसमें 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में एमए फाइनल 193 में से 181 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। 12 अनुपस्थित रहे। एमकॉम फाइनल में 49 में से 48 उपस्थित हुए तथा एक अनुपस्थित हुआ। यह परीक्षा प्रात: 9:00 से 10:30 तक प्रथम पाली में थी। प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने बताया कि कॉलेज में एक ही पाली में परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बरेली कॉलेज में दूसरे दिन भी टूटा कोविड प्रोटोकॉल
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुई, हालांकि बरेली कॉलेज में दूसरे दिन भी कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ीं। परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड ने छापे भी मारे लेकिन कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।

विश्वविद्यालय कंट्रोल रूम के मुताबिक पहली पाली में 2308 छात्र और 3884 छात्राओं ने परीक्षा दी। 170 छात्र और 231 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। दूसरी पाली में 431 छात्र और 348 छात्राएं शामिल हुईं जबकि 15 छात्र और 12 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। तीसरी पाली में 458 छात्र और 555 छात्राओं ने परीक्षा दी। सात छात्र और चार छात्राएं अनुपस्थित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed