{"_id":"8c713548f8f811b365ede9124c40ff10","slug":"edu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन भवन में स्थापित हुआ विधि महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन भवन में स्थापित हुआ विधि महाविद्यालय
शाहजहांपुर
Updated Sat, 18 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय अपने नवीन भवन में पहुंच गया है। नवीन भवन में प्रवेश के लिए धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुुख्य अतिथि सांसद कृष्णा राज ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही परिपूर्ण मानी जाती है। उन्हें खुशी है कि मुमुक्ष शिक्षा संकुल में स्वामी शुकदेवानंद महाराज ने जो विचाररूपी पौध रोपी थी, वह अब ऐसा वट वृक्ष बन चुकी है, जहां मूल्य आधारित शिक्षा देकर राष्ट्र के निर्माण योग्य युवा तैयार किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और जयेश प्रसाद, डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह, बार अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित, महामंत्री राजीव गुप्त, आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र ने स्वागत भाषण दिया। इसी कड़ी में कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, फिरोज हसन खान, डॉ. हरिचरण यादव आदि ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संजय वरनवाल ने आभार जताया।
नवीन भवन में स्वामी चिन्मयानंद ने अतिथियों के साथ श्री गणेश पूजन किया। वहीं, प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र ने पत्नी प्रभा मिश्र के साथ हवन पूजन किया। अनुष्ठान श्री दैवी संपद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण कराया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में गूंजी शहनाई
एसएस लॉ कालेज के नवीन भवन में स्थपित किए जाने के लिए जहां हवन पूजन आदि किया गया, वहीं खुशी का प्रतीक मानी जाने वाली शहनाई भी खूब गूंजी। जब प्राचार्य श्री गणेश की प्रतिमा को सिर पर रखकर लाए तो शहनाई वादकों ने ही अगुआई की। बाद में नवीन भवन में भी काफी देर तक शहनाई वाहन चलता रहा।
नवीन भवन सीसीटीवी कैमरों से लैस
लॉ कॉलेज का नवीन भवन सीसीटीवी कैमरों और साउंड सिस्टम से लैस किया गया है। इस व्यवस्था से जहां छात्र-छात्राओं की कैंपस और शिक्षण कक्ष की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, वहीं साउंड सिस्टम से जरूरी दिशा निर्देश देने में सहूलियत होगी।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
लॉ कालेज के नवीन भवन में स्थापित होने के अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा, उद्योगपति कैलाश नारायण अग्रवाल, रामचंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल, अरुण खंडेलवाल, डॉ. अमीर सिंह, लता नायर, डॉ. केके शुक्ला, अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र, बृजेश पांडेय, संतोष पांडेय, राजेश शर्मा, मानवेंद्र सिंह, डॉ. आफताब अख्तर, भूपेंद्र सिंह भन्नू, रजनीश गुप्ता, विनीत मिश्र, सरोज गुप्ता, राम सागर यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।