फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E Bus moove to village

शहर में नहीं मिल रहीं सवारी, निगोही और तिलहर रूट पर चली इलेक्ट्रिक बसें

Sat, 29 Jan 2022 07:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
E Bus moove to village
शहर में संचालित इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में संचालन के लिए आईं इलेक्ट्रिक बसों को सवारियां नहीं मिलने से आमदनी काफी कम हो रही है। जिसकी वजह से इन इलेक्ट्रिक बसों को लंबे रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया है। निगोही और तिलहर रूट पर भी इलेक्ट्रिक बसों को चलाया गया है ताकि आमदनी को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

चार जनवरी को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी। पहले तीन दिन बसें चली और चार्जिंग न होने के कारण खड़ी हो गईं। चार्जिंग की व्यवस्था होने के बाद फिर से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है। लेकिन शहरवासियों को इनकी सवारी रास नहीं आ रही। ऐसे में बसों का संचालन नुकसानदायक साबित होने लगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से अब तक सिर्फ 14 हजार 420 रुपये की कमाई ही हुई है। कुल 883 सवारियों ने टिकट लेकर यात्रा की है। जबकि इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग, चालक, परिचालकों की तनख्वाह, डिपो का संचालन आदि के खर्च इनकी कमाई से ही पूरे किए जाने हैं। जिसको ध्यान में रखकर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने इन बसों को लंबे रूट पर चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम क्षेत्र में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को ग्रामीण क्षेत्र में भेजा जा रहा है। वर्तमान में संचालित चार इलेक्ट्रिक बसों में एक बस निगोही और एक तिलहर तक संचालित होने लगी है। जिससे यात्रियों की संख्या ही नहीं कमाई में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

अलग-अलग रूट पर चल रहीं चार इलेक्ट्रिक बसें, पांचवीं कांट तक चलेगी
- वर्तमान समय में चार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अलग-अलग रूट पर किया जा रहा है। पहली बस ककरा से टिकरी चौकी तक संचालित होती थी, जोकि अब निगोही तक चलाई गई है। दूसरी बस ककरा से बरेली मोड़, रोडवेज से एआरटीओ तक संचालित होती है। तीसरी बस को ककरा से रोडवेज, हथौड़ा, बनतारा तक चलाया गया था, अब यह उचौलिया तक चलने लगी है। इनके अलावा एक बस को ककरा से बरेली मोड़ से नगरिया तक संचालित किया जा रहा था, यह इलेक्ट्रिक बस तिलहर तक चलाई जा रही है। निगोही और तिलहर के लिए इलेक्ट्रिक बसें दो चक्कर लगा रही हैं। निगोही, तिलहर के बाद एक इलेक्ट्रिक बस को कांट तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख - टिकट बिक्री - कमाई (रुपये में)
04 जनवरी - 11 - 120
05 जनवरी - 37 - 525
06 जनवरी - 54 - 745
20 जनवरी - 55 - 935
21 जनवरी - 71 - 1150
22 जनवरी - 69 - 1040
23 जनवरी - 70 - 1100
24 जनवरी - 99 - 1630
25 जनवरी - 64 - 1220
26 जनवरी - 81 - 1455
27 जनवरी - 123 - 1830
28 जनवरी - 128 - 2435
-------------
वर्जन:::
इलेक्ट्रिक बसों का नगर क्षेत्र में संचालन किया जा रहा था, लेकिन सवारियां कम होने की वजह से कमाई नहीं हो पा रही थी। नगर आयुक्त के निर्देश पर बसों के रूट में परिवर्तन किया गया है। निगोही व तिलहर तक एक-एक इलेक्ट्रिक बस संचालित होने लगी है। जल्द ही एक बस कांट रूट पर चलना प्रस्तावित है। चार बसों के 3863 किमी संचालन से अब तक सिर्फ 14420 रुपये की कमाई हुई है। 883 सवारियों ने टिकट लेकर यात्रा की है। - अशोक कुमार सिंह, इलेक्ट्रिक बस संचालन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed