फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dust in shahjahanpur

लोगों ने तालाब और प्लाटों को बना डाला कूड़ाघर

Thu, 18 Feb 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
dust in shahjahanpur
शाहजहांपुर के बाडूजई में स्थित पक्का तालाब की जमीन पर पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर के गली-मोहल्लों के खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा डालकर उनको डलावघर बना दिया गया है तो शहर के पक्का तालाब का भी यही हाल है। जहां गंदगी का अंबार लगा रहता है। कूड़ा उठाने को लेकर नगर निगम भी संजीदा नहीं है जिससे संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

सुभाषनगर कॉलोनी में मुख्य मार्ग के किनारे खाली प्लाट पड़ा हुआ है। जहां पर कूड़ा पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले इसी के ठीक सामने वाले प्लाट पर कूड़ा डाला जाता था। जिसको लेकर अखबारों में प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन की सक्रियता से कूड़ा पड़ना बंद हो गया, लेकिन अब यहां पर फिर से कूड़ा पड़ने लगा है।
विज्ञापन

मोहल्ला मामूड़ी में ईदगाह वाली रोड पर कब्रिस्तान के पास से ही गली में खाली पड़े प्लाट में काफी कूड़ा पड़ा मिला। जिससे बदबू भी उठ रही थी। उसके आसपास ही छोटे बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने ही बताया कि यहां पर पूरे मोहल्ले के लोग कूड़ा डालते हैं। खेलने की जगह भी नहीं छोड़ी। कूड़ा उठाने के लिए कभी-कभी ही गाड़ी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाडूजई में स्थित पक्का तालाब को लोगों ने पहले ही पाट दिया है। अब यहां पर खाली मैदान नजर आता है। जिसकी जमीन पर पक्के निर्माण कराकर कब्जा शुरू हो गया। मोहल्ले के लोगों ने पक्का तालाब को ही डलावघर बना रखा है। जहां पर काफी कूड़ा पड़ा मिला। बताया जाता है कि पिछले महीने ही नगर निगम ने कूड़ा उठवाया था, फिर वही स्थिति हो गई।

शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जोन बनाकर सफाई निरीक्षकों की देखरेख में नियमित कूड़ा उठान करवाया जाता है। इसके साथ ही लोगों से भी कूड़ा इधर-उधर न फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। खाली प्लाट में कूड़ा डालना गलत है, ऐसा करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने का प्रावधान है। - आशुतोष कुमार, उप नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed