{"_id":"612d2f888ebc3e74d21518ec","slug":"dulhan-shahjahanpur-news-bly458017280","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दूसरे ही दिन नकदी, जेवर लेकर चली गई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दूसरे ही दिन नकदी, जेवर लेकर चली गई दुल्हन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन ने ससुराल वालों और रिश्तेदारों को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया और उनके सो जाने पर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। ठगी का शिकार हुए युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बंडा के एक गांव के युवक ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने उसकी शादी कराने के लिए 30 हजार रुपये लिए थे। रुपये लेने वाले ने शाहजहांपुर ले जाकर बस स्टैंड पर एक लड़की दिखा दी। इसके बाद आरोपी ने 27 अगस्त को बंडा क्षेत्र में सुनासिर नाथ जाकर उसकी शादी करवा दी। 28 अगस्त को नव विवाहित ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद परिवार के लोग और रिश्तेदार नशीले पदार्थ के प्रभाव के चलते गहरी नींद में सो गए।
इसके बाद युवती घर में रखे 30 हजार रुपये और एक लाख रुपये कीमत के जेवर लेकर चली गई। सुबह दवा का प्रभाव कम होने पर परिवार के लोग उठे तो दुल्हन गायब मिली। काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चलने पर युवक ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।