{"_id":"5d9de9fb8ebc3e93a8447132","slug":"drwon-in-water-shahjahanpur-news-bly3794300190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता पल्लेदार का शव तालाब में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता पल्लेदार का शव तालाब में उतराता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा। दो दिन से लापता पल्लेदार का शव बुधवार सुबह हांडा कॉलोनी के पास तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम में पल्लेदार की मौत डूबने से बताई गई है।
थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला विजयपुर रेती निवासी 50 वर्षीय बालकृष्ण रोजा मंडी में पल्लेदारी करते थे। दो दिन पहले सुबह 11 बजे खाना खाकर घर से बिना बताए निकल गए। छोटे भाई सोनपाल ने बताया कि उसने बालकृष्ण की यह सोचकर तलाश नहीं कि वह खुद व खुद घर आ जाएंगे क्योंकि इससे पहले भी इसी तरह एक-दो दिन बाद लौट आए थे। बुधवार सुबह सात बजे वह मिर्च बिक्री करने के लिए रोजा मंडी पहुंचा, तो वहां मिर्चा खरीदने आए एक व्यापारी ने हांडा कॉलोनी के पास तालाब में शव पड़े होने की जानकारी दी, इस पर उसने भाई के साथ अनहोनी की आशंका को देखते हुए चाचा सीताराम को जानकारी दी। घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित तालाब पर जब चाचा पहुंचे तब उन्होंने बताया कि शव बालकृष्ण का है, इसके बाद वह मौके पर पहुंचा। भाई की मौत पर बिलख रहे सोनपाल ने बताया कि बालकृष्ण रोजा मंडी में पल्लेदारी करते थे और मकान के ऊपरी हिस्से में बने में रहते थे, उनकी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी है। रोजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत बताई गई है। इधर, थानाध्यक्ष अशोकपाल ने बताया कि लोगों के जरिये से पता चला है कि बालकृष्ण नशे का आदी था, हो सकता है कि नशे की हालत में तालाब किनारे पहुंचने पर डूब गया हो, फिलहाल उसके भाई ने हत्या की आशंका की कोई तहरीर नहीं दी है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।