फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   drug ware house

पुवायां में बनेगा जनपदीय ड्रग वेयर हाउस

Fri, 19 Mar 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
drug ware house
पुवायां। पुवायां में जनपदीय ड्रग वेयर हाउस बनेगा। इसके लिए भूमि की पैमाइश के साथ ही अवैध कब्जेदारों को 10 दिन में जगह खाली करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ड्रग वेयर हाउस का निर्माण नेशनल प्रोजेक्ट कंसट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से कराया जाएगा। निर्माणदायी संस्था ने 16 मार्च को सीएमओ को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि कॉरपोरेशन को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। संस्था की ओर से पुवायां में पुराने महिला अस्पताल की जमीन का सर्वे कराने के बाद नक्शा, एस्टीमेट आदि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ को भेजा गया था। इस कार्य को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कार्यदायी संस्था को निर्माण के लिए नजरी नक्शा, खसरा खतौनी और कार्यस्थल को चिह्नित किया जाना है। संस्था ने भूमि की पैमाइश आदि के लिए भी लिखा था।
बृहस्पतिवार को लेखपालों की टीम ने पुवायां में बंडा हाईवे पर स्थित महिला अस्पताल की जमीन पर पैमाइश की। जमीन पर हाईवे के किनारे तमाम लोगों ने अवैध कब्जा कर दुकानें खोल रखी हैं और कुछ लोगों ने कब्जा कर जगह को किराये पर उठा रखा है। अवैध कब्जेदारों को 10 दिन में कब्जा हटाकर जगह खाली करने को कहा गया है। अवैध कब्जा नहीं हटने पर प्रशासन खुद ही कब्जा हटाने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

करोड़ों की भूमि पर वर्षों से काबिज हैं लोग
पुराने महिला अस्पताल की भूमि पर लोग वर्षों से कब्जा किए हैं। हाईवे के किनारे होने के कारण करोड़ों की कीमत वाली इस भूमि पर कई बार अवैध कब्जा हटवाने का प्रयास किया गया, लेकिन एक भी अवैध कब्जेदार को बेदखल नहीं किया जा सका। अब ड्रग वेयर हाउस बनने के लिए जमीन का चयन होने के बाद अवैध कब्जे हटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपदीय ड्रग वेयर हाउस के निर्माण का टेंडर हो गया है। लागत की जानकारी नहीं है। जमीन की पैमाइश हो गई है। एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - डॉ. मोहम्मद आसिफ, सीएचसी अधीक्षक, पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed