{"_id":"5e3f0c4e8ebc3ee5da516edc","slug":"drug-padller-have-sub-inspector-id-card-shahjahanpur-news-bly395048649","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थ तस्करी में चार पकड़े, एक पर मिला दरोगा का आईकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थ तस्करी में चार पकड़े, एक पर मिला दरोगा का आईकार्ड
विज्ञापन
जलालाबाद। पुलिस ने शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव खेड़ा बहादुरपुर से पिता-पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से कार, बंदूक के अलावा अफीम और डोडा मिलने की चर्चा है। एक आरोपी के पास से सब इंस्पेक्टर का परिचय पत्र मिलने की बात भी सामने आई है लेकिन पुलिस अभी इस मामले में कुछ खुलकर नहीं बोल रही है।
सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली की पंजाब का एक युवक खेड़ा बहादुरपुर निवासी तस्कर से अफीम खरीदने पहुंचा है। इसके बाद पुलिस ने गांव से लेकर खाईखेड़ा चौराहे तक घेराबंदी करके पंजाब के युवक और उसके भतीजे सहित खेड़ा बहादुरपुर के पिता-पुत्र को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस को अफीम, कई किलो डोडा के अलावा तस्कर के घर से एक नाजायज बंदूक भी मिली है। गांववालों के मुताबिक पंजाब का यह युवक कई बार यहां आ चुका है और सभी आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हुए है। सूत्रों के मुताबिक कोतवाली लाकर ली गई तलाशी में पंजाब के युवक के पास से उसके सब इंस्पेक्टर होने का परिचय पत्र मिला है। बरामद हुआ परिचय पत्र नकली है या असली, पुलिस इसकी जांच कर रही है। कोतवाल रवि कुमार ने एक कार, एक बंदूक और चार लोगों को पकड़े जाने की पुष्टि की है।