फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   drm inspection

डीआरएम को निरीक्षण में मिलीं खामियां, गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

Tue, 02 Nov 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
drm inspection
रोजा स्टेशन का निरीक्षण करते मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन सोमवार को अचानक रोजा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां उनको रोजा साइडिंग पर पुरानी पॉलिथीन और रोजा स्टेशन पर गंदगी दिखी तो उन्होंने नाराजगी जताई। तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए। करीब ढाई घंटे निरीक्षण करने के बाद मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन दोपहर करीब एक बजे रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां से वह सबसे पहले साइडिंग में चले गए। उन्होंने प्वाइंट संख्या 219 का जायजा लिया। इसके बाद रोजा साइडिंग पहुंचे, जहां प्लेटफार्म पर पुरानी पॉलिथीन पड़ी मिलीं। इस पर मंडल रेल प्रबंधक ने नाराजगी जताई और तत्काल उसे हटाने और नष्ट करने के निर्देश दिए। पॉलिथीन को उस समय इस्तेमाल किया जाता है, जब मालगाड़ी आती है और उसमें से अनाज की बोरियों को उतारकर प्लेटफार्म पर रखा जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद अजय नंदन गार्ड विश्रामालय पहुंचे, जहां पर किचन और शौचालय की साफ-सफाई देखी। महिला विश्रामालय का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने रेल कर्मचारियों से वहां पर मिलने वाले भोजन के बारे में बातचीत की। उन्होंने लोको पायलट विश्रामालय में पहुंचकर उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। वहां से सीधे पावर केबिन पहुंचे, जहां से मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने ज्ञापन देकर मांगी सुरक्षा
नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन और उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन देकर रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की। उन्होंने रेलवे आवासों की पुताई, पावर केबिन से गेट नंबर 318 तक जर्जर सड़क का निर्माण और मनोरंजन सदन के लिए स्वीकृत हुई राशि को दिलाने की मांग की। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने दोनों यूनियन के पदाधिकारियों की मांगों को जल्द पूूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed