{"_id":"6c54c268eaac24f4ae9b1eb7ffa2c083","slug":"drm-fines-imposed-on-the-food-stalls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने खान-पान स्टालों पर ठोंका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने खान-पान स्टालों पर ठोंका जुर्माना
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक प्रमोद कुमार ने मंगलवार को सुबह स्पेशल ट्रेन से यहां आकर रेलवे के विभिन्न अनुभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल नीर की बिक्री नहीं करने पर प्लेटफार्मों पर स्टॉल लगाने वाले वेंडरों पर 500-500 रुपये जुर्माना ठोंका। साथ ही अन्य कंपनियों की पानी की बोतलें सीज कराईं। सफाई पर विशेष जोर देते हुए डीआरएम ने सभी चल टिकट निरीक्षकों को गंदगी फैलाने वालों से प्रति माह 25 हजार रुपये जुर्माना वसूलने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
मुरादाबाद से डीआरएम तमाम अधीनस्थ मंडलीय अधिकारियों के साथ सुबह करीब सवा आठ बजे स्पेशल ट्रेन से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उतरे। वहां पहले से अलर्ट स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, सहायक मंडल अभियंता केके शर्मा, आरपीएफ के उप निरीक्षक अमित कुमार और अन्य स्थानीय अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। तुरंत ही डीआरएम ने निरीक्षण शुरू कर दिया। इस क्रम में उन्होंने एक नंबर प्लेटफॉर्म के निर्माण निरीक्षक, आरक्षण कार्यालय, टिकट घर, एसएम ऑफिस, सीआईटी ऑफिस, पार्सल घर आदि का निरीक्षण किया।
वहां से डीआरएम पॉवर केबिन पहुंचे और साथ आए प्रवर मंडल अभियंता एके सक्सेना से वहां के संरक्षा उपकरणों सहित अन्य मशीनरी की जांच कराई। बाद में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जाकर यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा के लिहाज से सभी रेल ट्रैक के प्वाइंट चेक किए। निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि स्टेशन के किसी भी स्टाल पर रेल नीर उपलब्ध नहीं है। इसे गंभीर खामी मानते हुए डीआरएम ने स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक सिंह को अन्य कंपनियों की पानी की बोतलें सीज कर उनकी जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यही नहीं, रेल नीर की बिक्री नहीं करने वाले स्टॉल संचालकों से पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूले जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में डीआरएम ने सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विशेष बल दिया। स्टेशन पर तैनात लगभग 80 चल टिकट निरीक्षकों को स्टेशन परिसर और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वालों पर अर्थ दंड की कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक टीटी को गंदगी करने वालों से प्रतिमाह न्यूनतम 25 हजार रुपये पेनाल्टी वसूलनी है। इस दौरान प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुष्पराज, प्रवर मंडल संरक्षा अधिकारी, प्रवर मंडल रेल परिचालन प्रबंधक, प्रवर मंडल वित्त प्रबंधक आदि अधिकारी उनके साथ रहे करीब एक घंटे तक निरीक्षण करने के बाद डीआरएम स्पेशल ट्रेन से बरेली रवाना हो गए।