फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Driving license

डीएल बनवाना हुआ आसान, अब लाइन लगाने की जरूरत नहीं

Wed, 20 Jan 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Driving license
शाहजहांपुर। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए किसी को लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन विभाग में इसके लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के सभी चरणों का काम एक ही टोकन नंबर से पूरा किया जाएगा। इससे लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में लगने वाले समय में भी कमी आएगी। परिवहन विभाग ने लोगों की परेशानी को देखते हुए टोकन प्रणाली बनाई है।
विज्ञापन

लाइसेंस बनवाने के लिए वाहन मालिकों को अभी तक स्लाट बुकिंग से लेकर डॉक्यूमेंट सत्यापन, बॉयोमेट्रिक सत्यापन और फिर टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। इस काम के लिए उन्हें लाइन में लगना पड़ रहा था। इससे उनका बहुत समय बर्बाद होता था, लेकिन अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए स्लाट बुकिंग करने के बाद परिवहन विभाग के कार्यालय पहुंचने पर एक टोकन एलाट कर दिया जाएगा। उसी टोकन नंबर से डॉक्यूमेंट और बायोमेट्रिक सत्यापन करने के साथ फिर टेस्ट लिया जाएगा। यह टोकन नंबर देने के लिए एक मशीन भी लगाई जाएगी। जहां लोग जाकर खुद ही टोकन नंबर प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि अभी यह मशीन लगाई नहीं गई है, इसलिए काउंटर पर टोकन नंबर दिया जा रहा है। टोकन नंबर लेने के बाद लोग डॉक्यूमेंट के सत्यापन के लिए लाइन नहीं लगाएंगे। बल्कि अपने टोकन नंबर का इंतजार करेंगे। जब नंबर आएगा तो काउंटर पर पहुंचकर अपने डॉक्यूमेंट का सत्यापन कराएंगे। सत्यापन होने के बाद जब लाइसेंस बनवाने वाला व्यक्ति बायोमेट्रिक सत्यापन कराएगा तो वह भी टोकन नंबर के हिसाब से ही होगा। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले संबंधित काउंटर पर टोकन नंबर रिफ्लेक्टर मशीन लगाई गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था बिल्कुल रेलवे के आरक्षित टिकट लेने जैसी बनाई गई है। लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय जाने पर एक टोकन नंबर एलाट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed