{"_id":"9e6acfdcf4b0c77b90ffdf4a2e750f28","slug":"drivers-union-had-blocked-the-road-squatted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर यूनियन ने किया रोड जाम, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर यूनियन ने किया रोड जाम, धरना दिया
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिपहिया वाहनों को शहर में एंट्री नहीं दिए जाने पर गुस्साए शाहजहांपुर ड्राइवर यूनियन से जुड़े आटो चालकों ने बरेली मोड़ से जिला अस्पताल तक जुलूस निकाला। जिला अस्पताल के सामने पहुंचकर रोड जाम किया। यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गए और कुछ देर तक धरना दिया।
मंगलवार को तिपहिया वाहन चालक बरेली मोड़ पर जमा हुए। वहां से यूनियन अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में जुलूस के रूप में। जिला अस्पताल के सामने पहुंचे। जिला अस्पताल के सामने तीमारदार अपनी समस्याओं को रोड जाम कर रहे थे, जिसमें तिपहिया वाहन चालक भी शामिल हो गए। वहां से टैंपो चालक नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गए और धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर यूनियन की ओर से डीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में आटो रिक्शा की शहर में नो एंट्री खत्म करने, बरेली मोड़ से केरूगंज, खिरनीबाग चौराहा, एसपी ऑफिस के पीछे होकर रोडवेज और रेलवे स्टेशन तक जाने का रास्ता दिए जाने, रोजा रोड के वाहनों को रेलवे स्टेशन तक जाने की अनुमति देने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना-प्रदर्शन में प्रमोद पांडेय, राकेश कुमार, असलम खां, अशफाक खां, महेश कश्यप, मुकीम खां, सूरज कश्यप, रवि राठौर आदि शामिल रहे।
नए सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यभार संभाला
शाहजहांपुर। भदोही जिले में बतौर एसडीएम रहे पीसीएस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने शासन के तबादला आदेश पर मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट सीताराम गुप्त का स्थानांतरण होने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।