फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Dr. Dhillon joining the BJP was strong '

‘डॉ. ढिल्लो के जुड़ने से भाजपा हुई मजबूत’

Sun, 03 Jan 2016 08:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 03 Jan 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
"Dr. Dhillon joining the BJP was strong '
भाजपा में शामिल हुए पूर्व एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो का एसएस कॉलेज में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने डॉ. ढिल्लो के भाजपा में शामिल होने का लाभकारी बताते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सितंबर में होने वाले निर्वाचन में भारी मतों से विजयी बनाएं।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज के सेमिनार हाल में हुए कार्यक्रम में डॉ. व्यस्त ने कहा कि डॉ. ढिल्लो का पार्टी से जुडना बड़ी उपलब्धि है और इससे भाजपा मजबूत होगी। उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को भाजपा में पूरा सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. ढिल्लो ने आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं ने पूरा सहयोग देने की अपील की। प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शिक्षक नेता राजेश शर्मा, संजय सिंह, देवेश वाजपेयी, जेडी सक्सेना, मुकेश परिहार, राम सागर यादव, एसपी सिंह, अनिल वाजपेयी वाण, बाबूराम भारती, अशोक यादव आदि ने भी विचार करते हुए डॉ. ढिल्लो का स्वागत किया।
विज्ञापन

मेजर अनिल मालवीय के संचालन में हुए स्वागत समारोह में मलिखान सिंह लोधी ने आभार जताया। इससे पूर्व एसएम त्रिपाठी, महातम सिंह, दिनेश रस्तोगी, अंकुर शुक्ला, अंकित शर्मा आदि ने गीत और कविता के माध्यम से डॉ. ढिल्लो का स्वागत किया। आयोजन में डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. मनीश कुमार, डॉ. प्रभात शुक्ला, आनंद मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमाशर मंगलम, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, राहुल सिंह, मुनेश मिश्रा, संजय शुक्ला, रमेश यादव, पंकेश मिश्रा, पडशुपतिनाथ उपाध्याय, सुमित भदौरिया, डॉ. अमर सिंह, कमल गुप्ता, रामनिरंजन वर्मा, गजेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed