फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rudrabhishek of Lord Shiva in Sawan

Sawan 2023: पवित्र सावन माह में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से मिलता है विशेष लाभ

Mon, 24 Jul 2023 04:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 24 Jul 2023 04:45 PM IST
सार

पंडित सत्यम दीक्षित का कहना है कि एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वत: हो जाती है। रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली के महापाप भी जलकर भस्म हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Rudrabhishek of Lord Shiva in Sawan
बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन भगवान शिव की कृपा पाने का महीना है। पूरे माह भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस पावन महीने में रुद्राभिषेक से मनुष्य को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। इसी आस्था भाव से शाहजहांपुर के शिवालयों में तीसरे सोमवार को भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। 

विज्ञापन


नैमिषारण्य से शिक्षा प्राप्त पं. सत्यम दीक्षित का कहना है कि रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली के महापाप भी जलकर भस्म हो जाते हैं। हममें शिवत्व का उदय होता है। भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वत: हो जाती है। 
विज्ञापन


किसी भी पुराने नियमित रूप से पूजे जाने वाले शिवलिंग का अभिषेक बहुत ही उत्तम फल देता है, किंतु यदि पारद के या पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया जाए तो बहुत ही शीघ्र चमत्कारिक शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलता है लाभ

- जल से अभिषेक करने पर वर्षा होती है।
- असाध्य रोगों को शांत करने के लिए कुशोदक से रुद्राभिषेक करें।
- भवन-वाहन के लिए दही से रुद्राभिषेक करें।
- लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें।
- धनवृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें।
- तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- इत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारी नष्ट होती है।
- ज्वर की शांति हेतु शीतल जल/ गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।
- सहस्रनाम मंत्रों का उच्चारण करते हुए घृत की धारा से रुद्राभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है।
- पातकों को नष्ट करने की कामना होने पर भी शहद से रुद्राभिषेक करें।
- गोदुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है।
- पुत्र की कामना वाले व्यक्ति शंकर मिश्रित जल से अभिषेक करें। ऐसे तो अभिषेक साधारण रूप से जल से ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed