{"_id":"5957f6924f1c1b0f658b498a","slug":"do-not-write-words-on-paper-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर कागज पर शब्द नहीं जिंदगी लिखते हैं ....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर कागज पर शब्द नहीं जिंदगी लिखते हैं ....
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर्स डे
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई डॉक्टर्स डे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सुबह रक्तदान शिविर लगाया और दोपहर में मेधावियों को सम्मानित किया।
एसोसिएशन ने डॉक्टर्स दिवस पर सुबह के सत्र में बहल पैथोलॉजी और निदान पैथोलॉजी पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान किया। दूसरे सत्र में शहंशाह मैरिज लॉन में मेधावियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.कमल कुमार रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर विधान चंद्र राय की याद में हम सभी डॉक्टर्स डे मनाते हैं। डॉ. विधान चंद्र राय का जन्म बिहार में हुआ लेकिन उन्होंने देश की जो सेवा की वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे और गांधी जी के असहयोग आंदेलन में भी शरीक हुए। डीआईओ डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि हम डॉक्टर्स कागज पर शब्द नहीं जिंदगी लिखते हैं। इस जिन मेधावियों को सम्मानित किया गया उनमें डॉ. वर्तिका मोहन, डॉ. कृति माथुर, तरुन कुमार सिंह, यश त्रिवेदी, सुमित, प्रज्ञा शुक्ला, सौम्या गुप्ता, इरज फातिमा, आस्था अग्रवाल आदि शामिल रहे। इस दौरान आईएमए की अध्यक्ष डॉ. दीपा सक्सेना, सचिव डॉ. हिकमत उल्ला सिद्दीकी, डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. पीएन रस्तोगी, डॉ. अनवार, डॉ. संजीव कनौजिया, डॉ. वसीम खान, डॉ. सीमा खान, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, डॉ.रमाकांत, डॉ. संगीता मोहन, डॉ. सुबोध अग्रवाल, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ यूडी कपूर, डॉ. अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब ऑफ इंडिया ने डॉक्टर एसआर सचदेवा और डॉ. सविता सचदेवा को सम्मानित किया। रोटरी क्लब ऑफ सिटी ने इस दिवस पर वरिष्ठ दंत चिकित्सकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, सचिव नीरज गुप्ता, राकेश सक्सेना, डॉ. हमेंद्र वर्मा, अभिताभ बेरी, मनोज खुराना, राजीव भारती, विनय शुक्ला, निर्मल कटियार आदि लोग मौजूद रहे।