{"_id":"591756ad4f1c1b85188512cf","slug":"do-not-bring-the-bride-s-necklace-to-baramati","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन का हार न लाने पर दूल्हा समेत भगाए बाराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन का हार न लाने पर दूल्हा समेत भगाए बाराती
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 14 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में दुल्हन के लिए सोने का हार न लाने से नाराज कन्या पक्ष ने दूल्हे को मय बारात समेत लौटा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और अगले दिन शादी करवाई।
मामला गांव सिकंदरपुर अफगानान का है। यहां की लड़की की बारात थाना कटरा के गांव पिपरी खुर्द से शुक्रवार रात गांव आई। खातिरदारी के बाद लड़के वालों की ओर से लाए गए जेवर और कपड़े जब लड़की के घर पहुंचे तो वहां महिलाओं ने दुल्हन का हार न लाने पर नाराजगी जताई। बात लड़के वालों तक पहुंच गई, जिसको लेकर लड़के के भाई ने भी कुछ गर्मी दिखा दी। इससे मामला और बिगड़ गया। पूरी रात इस बात को लेकर ड्रामा चलता रहा। वर-वधू पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद गांववालों ने भी लड़की की तरफ से बारातियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। देर रात गांववालों ने बारातियों को गांव से भगा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा। शनिवार दोपहर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शादी की रस्में पूरी हो सकीं। कोतवाल केके चौधरी ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेजकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।