{"_id":"5778126b4f1c1b615679cbec","slug":"dm-strictly-neutralize-opd-doctors-disappear","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की सख्ती बेअसर, ओपीडी से डॉक्टर गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की सख्ती बेअसर, ओपीडी से डॉक्टर गायब
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
डीएम की सख्ती बेअसर, ओपीडी से डॉक्टर गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम की सख्ती का जिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर कोई असर नहीं पड़ा। डीएम के औचक निरीक्षण करने के दूसरे ही दिन शनिवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं पहले की तरह नजर आईं। पर्चे बनाने का काउंटर दोपहर डेढ़ बजे ही बंद कर दिया गया। ज्यादातर डॉक्टर ओपीडी से नदारद रहे। अस्पताल में भर्ती तमाम मरीजों को दूध और ब्रेड का वितरण नहीं किया गया। डीएम पुष्पा सिंह ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां पाईं गईं थीं। अस्पताल में गंदगी देख सीएमएस डॉ. केशव स्वामी को तलब कर लिया और सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को सफाई व्यवस्था पहले से कुछ बेहतर नजर आई। भर्ती मरीजों नियमित दूध और ब्रेड का वितरण नियमित न होने पर डीएम काफी नाराज हुई थीं। उन्होंने मरीजों की सूची बनाकर दूध और ब्रेड वितरण करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती तमाम मरीजों को दूध और ब्रेड नहीं मिला। रोजाना की तरह दूध-ब्रेड वितरण में खानापूर्ति की गई। डेढ़ बजे से पहले ही ओपीडी में पर्चा काउंटर पर ताला डालकर कर्मचारी चले गए। डेढ़ बजे तक एक-दो को छोड़कर ज्यादातर डॉक्टर ओपीडी से गायब हो गए। बरसात होने के कारण् दूर दराज से आने वाले मरीज पर्चा बनवाने के लिए इधर-उधर चक्कर काटते नजर आए। तमाम मरीजों को पर्चा न बनने की वजह से बैरंग घर लौटना पड़ा।
मेरे पास कोई मरीज पर्चा काउंटर बंद होने की शिकायत करने नहीं आया। दूध और ब्रेड के वितरण के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। इसके बारे में जांच कराएंगे। - डॉ. केशव स्वामी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
मेरे पास कोई मरीज पर्चा काउंटर बंद होने की शिकायत करने नहीं आया। दूध और ब्रेड के वितरण के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। इसके बारे में जांच कराएंगे। - डॉ. केशव स्वामी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन