{"_id":"577140ae4f1c1b857d79b32a","slug":"dm-sir-god-has-faith-in-puwayan-ration-distribution-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब! पुवायां में भगवान भरोसे है राशन वितरण व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब! पुवायां में भगवान भरोसे है राशन वितरण व्यवस्था
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
डीएम साहब! पुवायां में भगवान भरोसे है राशन वितरण व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठने के निर्देश हैं, लेकिन पुवायां के पूर्ति कार्यालय में राशन कार्डों के ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण में देरी से जुड़ी जवाबदेही से बचने के लिए कर्मचारी निर्धारित समय में दफ्तर में बैठने के बजाय इधर-उधर, खिसक जाते हैं। इस कारण राशन कार्ड आवेदक परेशान घूम रहे हैं। प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद से गरीब तबके के लोग राशन कार्डों की नलाइन फीडिंग को लेकर खासे परेशान हैं। इस प्रक्रिया में तमाम अपात्रों को जोड़ दिया गया, जबकि पात्र लाभ लेने के लिए भटकते फिर रहे हैं। राशन वितरण की पात्रता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए शिकायतों की बाढ़ आ गई है। पूर्ति विभाग शिकायतों का निस्तारण भी नहीं कर पा रहा है। पूर्व में तैनात एसडीएम सलिल कुमार पटेल ने कई बार पूर्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के पेच कसे, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार देखने को नहीं मिला। कई माह पूर्व फीडिंग कराए गए नामों को अभी तक सूची में नहीं जोड़ा जा सका है। खास बात है कि पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और लिपिक कार्यालय में बैठने की जरूरत नहीं समझते हैं।
लिपिक की ड्यूटी शाहजहांपुर में लगी है और मैं भी एसडीएम को अवगत कराकर सोमवार को बाहर गया था। राशन कार्ड की फीडिंग का कार्य तेजी और सही तरीके से हो रहा है। दौड़भाग के चक्कर में लंबित शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं कर सका। जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
परवेज आलम खान, पूर्ति निरीक्षक पुवायां
विज्ञापन
लिपिक की ड्यूटी शाहजहांपुर में लगी है और मैं भी एसडीएम को अवगत कराकर सोमवार को बाहर गया था। राशन कार्ड की फीडिंग का कार्य तेजी और सही तरीके से हो रहा है। दौड़भाग के चक्कर में लंबित शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं कर सका। जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
परवेज आलम खान, पूर्ति निरीक्षक पुवायां