फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM's raid in ARTO office, stampede among brokers

डीएम ने एआरटीओ कार्यालय में मारा छापा, दलालों में मची भगदड़

Sat, 21 May 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
DM's raid in ARTO office, stampede among brokers
उप संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम उमेश प्रताप । संवादा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डीएम ने शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान दलालों और बिचौलियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान डीएम ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय के आसपास अनाधिकृत चलाए जा रहे कार्यालय व अनाधिकृत लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रावार को डीएम उमेश प्रताप अचानक से नियामतपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। इससे वहां मौजूद दलाल एवं बिचौलियों में भगदड़ की स्थिति बन गई। वे अपनी दुकान व सामान छोड़कर खेतों में भागने लगे, अनाधिकृत रूप से चल रही दुकानें खुली छोड़ कर खेतों की ओर भागे। डीएम ने एआरटीओ प्रशासन महेंद्र प्रताप सिंह तथा एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि अनाधिकृत रूप से कार्य कर रहे लोगों के विरुद्ध जांच कर गुंडा एक्ट में कठोर कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यालय का निरीक्षण भी किया। कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि केवल अधिकृत लोग ही कार्यालय में रहे कोई भी व्यक्ति अनधिकृत रूप से कार्यालय का कार्य न करें। कार्यालय की ओर से एक हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए। गुमराह करते हुए या गलत तरीके से रुपये वसूलते हुए यदि कोई पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed