फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM ordered E-rickshaws will not run on the highway in Shahjahanpur

हाईवे पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा: शाहजहांपुर में डीएम ने दिया आदेश, स्कूली वाहनों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी

Mon, 19 Feb 2024 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 06:13 PM IST
सार

डीएम ने स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले ई-रिक्शा में जाली लगाने एवं हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित करने करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्कूली वाहनों में स्पीडोमीटर लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
DM ordered E-rickshaws will not run on the highway in Shahjahanpur
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात सुगम बनाने पर जोर दिया गया। डीएम ने ई-रिक्शा को हाईवे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने जनपद में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले ई-रिक्शा में बच्चों की सुरक्षा के लिए जाली लगाने एवं हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित करने करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्कूली वाहनों में स्पीडोमीटर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विगत माह में पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों में किए गए चालानों की समीक्षा की। 

विज्ञापन

यातायात पुलिस ने दिया ब्योरा 
पुलिस विभाग ने माह जनवरी में बिना हेलमेट के 837, रॉन्ग साइड में 444, बिना वाहन संचालन के 79 समेत 3143 चालान किए। परिवहन विभाग ने ओवरस्पीड में 100, बिना हेलमेट के 321, ओवरलोडिंग के 63 चालान सहित कुल 599 चालान किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर और अधिक प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। 

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि महेंद्र पाल सिंह, अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी मोहम्मद आसिफ, सीओ सिटी बीएस वीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed