{"_id":"6262ff974f7f5c5a50069b4e","slug":"dm-inspected-vaccination-centers-shahjahanpur-news-bly482412324","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण, धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण, धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
वैक्सीनेशन केंद्रं का निरीक्षण करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। डीएम ने नगरीय क्षेत्रों में संचालित कोविड-19 वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया। वैक्सीनेशन की रफ्तार सुस्त होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को टीकाकरण का कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
डीएम ताजूखेल स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पहुंचे जहां निरीक्षण के समय तक मात्र 25 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन होने की बात सामने आई। डीएम ने कहा कि कम संख्या में वैक्सीनेशन होना कार्य में बरती जा रही शिथिलता एवं लापरवाही को प्रदर्शित करता है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी नगर क्षेत्र को निर्देशित किया कि वे स्वयं प्रतिदिन वैक्सीनेशन केंद्रों का भ्रमण कर वैक्सीनेशन कार्य को गति प्रदान करें।
जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वह वैक्सीनेशन केंद्र पर प्रत्येक कोटेदार को वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए कहें। डीएम ने सुनीता आंगनबाड़ी सेंटर, हद्दफ चौकी पर स्थित केंद्र का निरीक्षण किया। यहां महज 16 व्यक्तियों के वैक्सीनेशन की बात सामने आई। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीमों को घर-घर भेजकर टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए।