फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dm inspect chc

निगोही सीएचसी प्रभारी का डीएम ने रोका वेतन

Mon, 02 Feb 2015 11:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 02 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने अनटाइड फंड की धनराशि खर्च नहीं किए जाने पर निगोही सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर डॉ. आरएस वर्मा का वेतन रोक दिया। जिला स्वास्थ्य समिति की सोमवार को हुई बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आने पर डीएम ने अन्य प्रभारी डॉक्टरों को भी काम में सुधार नहीं करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अनटाइड फंड के तहत दी जाने वाली दस हजार रुपये की धनराशि एएनएम और ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते में रहती है। डीएम ने यह धनराशि स्वास्थ्य विभाग के उपकेंद्रों की मरम्मत और प्रसव में काम आने वाले तौलिया, साबुन आदि सामान की खरीद पर व्यय करने के निर्देश दिए। समीक्षा से पता चला कि रकम खर्च नहीं हुई तो डीएम का पारा चढ़ गया। नतीजे में डॉ. वर्मा का वेतन रोकने का निर्देश दे दिया।
विज्ञापन

हालांकि, सीएमओ डॉ. उमेश चंद्र यादव का कहना है कि अनटाइड फंड खर्च करने की जिम्मेदारी एएनएम और ग्राम प्रधान की है। प्रभारी डॉक्टर का दोष केवल इतना रहा कि वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इसी मौके पर डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान में लापरवाही प्रमाणित होने पर महिला अस्पताल की सीएमएस को जमकर लताड़ लगाई। डीएम ने कहा कि जिम्मेदारियों के निर्वाह में लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी प्रभारी डॉक्टरों को निर्देश दिया कि बुधवार को पोषण मिशन के तहत अफसरों द्वारा गोद लिए 116 गांवों में जाकर वहां के एएनएम सेंटर पर बच्चों और महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। नवागत सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मिशन की कामयाबी के लिए डॉक्टरों का कार्य के प्रति समर्पण भाव दिखना चाहिए। सीएमओ डॉ. यादव ने अस्पताल वार कार्यों की प्रगति का ब्यौरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed