{"_id":"79b8ad39c288fce970c8243c5fd85144","slug":"dm-in-tehsil-day-episode-made-nine-solved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में डीएम ने नौ प्रकरण कराए निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में डीएम ने नौ प्रकरण कराए निस्तारित
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 07 Apr 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में 221 फरियादियों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। साथ ही लेखपालों के स्तर से कराए गए गाटावार फसली सर्वे के सत्यापन को विभिन्न विभागों के 30 अधिकारियों को रवाना किया। उधर, तिलहर में वहां के एसडीएम ने 101 मामलों की सुनवाई करके एक प्रकरण निस्तारित कराया।
फरियादियोें की सुनवाई करते हुए डीएम ने शेष सभी प्रकरण संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए उन्हें एक सप्ताह में सभी मामले निस्तारित करने के निर्देश दिए। फसली सर्वे का सत्यापन करने के लिए अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर भेजते वक्त उन्हें निर्देश दिया कि वह लेखपालों की रिपोर्ट की स्थलीय जांच करके पता लगाएं कि रिपोर्ट सही है अथवा उसमें कोई कमी रह गई।
इस मौके पर एसपी आरपीएस यादव ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जमीन संबंधी शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर जाएं। एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि एक जनवरी से 17 मार्च तक तहसील दिवस में प्राप्त 2041 शिकायतों में 1890 का निस्तारण किया जा चुका है। तहसील दिवस में सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, एसीएमओ डॉ. डीके सोनकर, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, तहसीलदार प्रेम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चार शिकायतों का हुआ निस्तारण
जलालाबाद। एसडीएम जंगबहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुए तहसील दिवस में 112 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम ने शेष शिकायतों को अविलंब निस्तारित करने के निर्देश के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया। इस मौके पर सीओ अशोक सिंह, तहसीलदार ओमकार नाथ वर्मा, बीडीओ मुनीम लाल, कोतवाल शक्ति सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।