{"_id":"e9817c88b8252667e54c0d4023294cb1","slug":"dm-housing-gate-encompass-employment-of-servants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास गेट पर रोजगार सेवकों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास गेट पर रोजगार सेवकों का धरना
शाहजहांपुर
Updated Tue, 10 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से पहले बकाया मानदेय का भुगतान होने के आसार नहीं देख रोजगार सेवक मंगलवार को भड़क उठे। डीएम के कैंप कार्यालय से इस बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर रोजगार सेवकों ने डीएम आवास के गेट पर प्रदर्शन करके धरना दिया।
इससे पहले, ग्राम रोजगार सेवक एसोसिएशन के पदाधिकारी मंडलाध्यक्ष ललितेश शास्त्री के नेतृत्व में डीएम कैंप कार्यालय के स्टाफ से मिले और उन्हें डीएम व मनरेगा उपायुक्त के नाम ज्ञापन दिया। मंडलाध्यक्ष शास्त्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दो वर्ष का बकाया मानदेय तीन माह पहले स्वीकृत कर दिया, लेकिन जिले के अधिकारियों की लापरवाही से भुगतान अभी तक नहीं हो सका।
कैंप कार्यालय स्टाफ ने यह कहते हुए रोजगार सेवकों को निराश कर दिया कि मानदेय संबंधी प्रक्रिया निचले स्तर पर पूरी हुए बिना भुगतान किया जाना संभव नहीं है। इसी जवाब से क्षुब्ध होकर रोजगार सेवकों ने नारेबाजी करके धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मानदेेय के बगैर दीवाली नहीं मनाने की घोषणा की। धरना-प्रदर्शन में कुलदीप सरकार, आशुतोष, राज बहादुर, हरी लाल, विश्वदीप, दाताराम, रविकांत, रामजीत, खुशीराम, श्याम वीर, अजय यादव आदि शामिल रहे।