फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM extended school holidays in shahjahanpur due to cold and fog

UP School Closed: कोहरे के बीच ठंड का पलटवार... इस जिले में डीएम ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टी; जानें कब खुलेंगे

Wed, 15 Jan 2025 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 03:22 PM IST
सार

UP School Closed News : शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के आठवीं तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि शीतलहर के चलते अवकाश बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
DM extended school holidays in shahjahanpur due to cold and fog
School Closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में तीन दिन धूप खिली रहने के बाद फिर से ठंड ने पलटवार किया। मंगलवार को दोपहर तक छाए घने कोहरे और चल रही सर्द हवा ने दिन का पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस गिरा दिया। रात में कोहरा बारिश की तरह बरसा। बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दोपहर तक सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड से लोग ठिठुरते दिखे। शीतलहर और कोहरे के चलते आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


भीषण सर्दी को देखते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी बढ़ा दी है। अब 17 जनवरी यानी शुक्रवार को स्कूल खुलेंगे। पहले स्कूल 15 जनवरी से खुलने थे। वहीं, कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों की कक्षाएं दो दिन ऑनलाइन चलाने या स्कूल सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक खोलने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ से 12वीं तक के स्कूलों के लिए है यह आदेश  
शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद मंगलवार को शिक्षकों ने विद्यालय में पहुंचकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया था। शाम होते ही सर्दी में बढ़ोतरी होने पर डीएम ने अवकाश बढ़ा दिया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए अवकाश बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यालयों में दो दिन ऑनलाइन कक्षाएं लगवाने व व्यवस्था न होने पर सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक कक्षाओं के संचालन के लिए निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए प्रबंधन प्रत्येक कक्ष में सामान्य तापमान बनाए रखने के लिए हीटर का प्रयोग करें।  

घना कोहरा, सर्द हवा ने कंपकपाया 
जिले में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह काफी घना कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह मंगलवार के मुकाबले 0.4 डिग्री कम हुआ है। पश्चिमी हवा चल रही है। मंगलवार रात से ही कोहरे की चादर काफी घनी हो गई थी। सुबह दस बजे तक घना कोहरा होने से सड़कों पर आवाजाही कम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed