फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   diwali celebration

मानवता की पाठशाला के संचालक ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटे उपहार

Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
diwali celebration
मानवता की पाठशाला की ओर से बच्चों को उपहार बांटे गए। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मानवता की पाठशाला चलाने वाले अमित श्रीवास्तव ने गरीब बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। बच्चों के साथ दीये जलाए। बच्चों को गिफ्ट, चॉकलेट, मिठाई के साथ नई शिक्षण सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि मानवता की पाठशाला गरीब और वंचित बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद करती है। इसकी वर्तमान में चार शाखाएं संचालित हो रही हैं। सभी शाखाओं में बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई। उन्हें उपहार भेंट कर उनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया गया। पाठशाला की शिक्षिकाएं लवली सक्सेना, मौसम सक्सेना, फारिया आरिफ़, धवन गोस्वामी के साथ शिवम सक्सेना ने भी बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। संवाद
विज्ञापन

दिव्यांगों को बांटी मिठाई और मोमबत्ती
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर दिव्यांग महासभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने दिव्यांगों को दीपावली के लिए मिठाई और मोमबत्तियां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी को धनतेरस व दीपावली की बधाई दी। इस मौके पर दिव्यांग महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, डॉ. नवनीत यादव, अजहर अली, हफीज अंसारी, अशोक कुमार जाटव, लल्ला सिंह यादव, तौले राम यादव, सुमन पाल, सीमा देवी, फूलमती, रेखा रेनू आदि मौजूद रहे। संवाद
गरीबों और असहायों के साथ प्रशासन ने मनाई दीपावली
शाहजहांपुर। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को असहाय और गरीब परिवारों की मदद की। डीएम और एसपी ने अजीजगंज स्थित अनाथालय पहुंचकर बच्चों को पिज्जा पार्टी दी। बच्चों को उपहार भी बांटे। ग्रीन पटाखे पाकर बच्चे बहुत खुश हुए।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद के निर्देश पर सीओ पुवायां वीएस वीर कुमार ने थाना पुवायां प्रभारी केबी सिंह और थाना सिंधौली प्रभारी जग नारायण पांडेय के साथ बस्तियों में जाकर गरीब परिवारों और अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ बुधवार को दीपावली मनाई। पुलिस ने लोगों को मिठाई, फल-फूल, मिट्टी के दिये और मोमबत्ती समेत अन्य सामान उपलब्ध कराया। जैतीपुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने लोगों को दिये और मिठाई बांटी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed