फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   diwali bazar

नवरात्र पर गुलजार हुआ बाजार, दिवाली की तैयारी में कारोबारी

Mon, 11 Oct 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
diwali bazar
शाहजहांपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर एलईडी देखते ग्राहक - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल लॉकडाउन ने बाजार की हालत पतली कर दी है। अब बाजार एक फिर रास्ते पर लौट रहा है। कारोबारी भी उत्साहित हैं। नवरात्र से बाजार के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। बाइक, कार शोरूम से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार गुलजार हो रहे हैं। बर्तन बाजार भी सजने लगे हैं। ग्राहकों को रिझाने के लिए ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने ऑफरों की झड़ी लगा दी है। बाजार के रुख को देखते हुए व्यापारी पिछले साल से ज्यादा ग्राहकी की उम्मीद कर रहे हैं। सराफा बाजार भी बाजार की स्थिति को देखते हुए काफी आशान्वित है।
विज्ञापन

सेमीकंडक्टर न होने से चार पहिया वाहन विक्रेताओं को होगा नुकसान
ऑटोमोबाइल्स कंपनियों ने त्योहारी सीजन को लेकर विशेष ऑफर लागू किए हैं। मारुती की गाड़ियों पर बचत स्कीम निकाली है। कम डाउन पेमेंट पर गाड़ियां उपलब्ध होंगी। ऑफर तो अच्छे है और त्योहारों पर बिक्री भी अच्छी होती है, लेकिन चार पहिया वाहनों पर लगने वाला सेमीकंडक्टर न मिलने के कारण स्टाक लिमिटेड है। इससे कारोबारियों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

- जगजीत सिंह माटा, ऑटोमोबाइल कारोबारी
त्योहारी सीजन को देखकर टू व्हीलर वाहनों की नई रेंज मंगाई गई है। जिसमें अलग-अलग रंग भी उपलब्ध है, जोकि ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। पहले तीन साल की वारंटी मिलती थी, इस बार हांडा की गाड़ियों पर चार साल की वारंटी मिलेगी। घड़ी और एक लीटर पेट्रोल भी फ्री दिया जाएगा। धनतेरस के लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं। 200 गाड़ियों की डिलीवरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवनीत पाठक, ऑटोमोबाइल कारोबारी
रोजमर्रा की जरूरत और कस्टमर फ्रेंडली एप्लाइंसेस होने की वजह से ग्राहकों की नजर इस सेगमेंट पर जरूर रहती है। एंटरटेनमेंट में प्रतिदिन लकी ड्रॉ का ऑफर है। कंपनी की ओर से 2.9 लाख रुपये से अधिक की कीमत का 55 इंच ओएलईडी टीवी मिल सकता है। सबसे अच्छी बात है कि ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान ऑनलाइन रेट पर ही उपलब्ध हो जाएगा।

- बलविंदर सिंह बजाज, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
कोरोना की वजह से कारोबारी काफी प्रभावित हुआ था। अब संकट से मुक्त नजर आ रहे है, इससे बाजार अच्छी रहने की उम्मीद है। ऑफर दिवाली के पास घोषित किए जाएंगे। लेकिन अब अच्छा व्यापार रहने की संभावना है। होलमार्क यूनिक आईडी कानून को लागू किया गया है। इसमें छह डिजिट का कोड दिया जाएगा। जोकि आभूषण की गुणवत्ता का मार्क होगा।
- विनोद गुप्ता, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed