फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   divyang

माता-पिता के मुंह मोड़ने के बाद दिव्यांग बच्ची को अपनाएंगे दादा-दादी

Wed, 29 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
divyang
शाहजहांपुर। सोमवार की शाम घर के अंदर बंद मिली दस साल की दिव्यांग बच्ची को पुलिस ने बरामद कर चाइल्ड लाइन टीम के हवाले कर दिया था। मंगलवार सुबह से चाइल्ड लाइन के कर्मचारी बच्ची के पिता से संपर्क का प्रयास करते रहे। एक-दो बार फोन उठाकर उसने आने की बात कही फिर फोन स्विच आफ कर लिया। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची के दादा-दादी से संपर्क किया है। वे लोग बुधवार को आकर बच्ची से मिलेंगे।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के साहित्यपुरम कॉलोनी निवासी फौजी शर्मा और उसकी पत्नी अपनी दस साल की दिव्यांग बच्ची को घर में बंदकर मकान बेचकर कहीं चले गए। बताते हैं कि मां दो दिन पहले घर से चली गई थी, जबकि पिता सोमवार सुबह घर से चला गया था। सुबह से शाम तक बच्ची घर के अंदर बंद रही। शाम करीब सात बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान खरीदने वाले सोमपाल शर्मा को बुलाया और बच्ची को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन केयर के हवाले कर माता-पिता से संपर्क करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक विनय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पिता से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। जब बात हुई तो पिता ने जल्द आने की बात कही। इसके बाद उसका फोन बंद जाने लगा। पिता पीलीभीत के बीसलपुर में होने की बात कह रहा है। विनय शर्मा ने बताया कि सदर क्षेत्र के गुरगवां में रहने वाले बच्ची के दादा और दादी से संपर्क किया गया है। उन्होंने बुधवार को आकर बच्ची को लेने की बात कही है। विनय शर्मा के अनुसार बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed