{"_id":"59627da74f1c1bc0288b4692","slug":"dividing-car-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर चढ़ी कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर चढ़ी कार, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद रोड पर उधरनपुर के पास रविवार दोपहर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा सहित तीन लोेग घायल हो गए। घायलों को शहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना कांट के मोहल्ला मरहइया निवासी 50 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी गोपाल कृष्ण वाजपेयी अपने 22 वर्षीय बेटे दीपक और गांव जसनपुर निवासी 24 वर्षीय चंद्रकेतु मौर्या के साथ कार से हरदोई के थाना शाहाबाद में स्थित संकटादेवी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्रसाद चढ़ाने गईं थीं। दोपहर दो बजे लौटते समय उधरनपुर के पास कार के सामने अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।