फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District's first women's cricket team formed in SS College

एसएस कॉलेज में बनी जिले की पहली महिला क्रिकेट टीम

Tue, 05 Apr 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
District's first women's cricket team formed in SS College
सएस कॉलेज में गठित की गई महिला क्रिकेट टीम से परिचय करते प्राचार्य छॉ. अनुराग अग्रवाल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। छात्राओं की इच्छा सोमवार को पूरी हो गई। पैरों में क्रिकेट पैड, सिर पर हेलमेट और हाथों में बैट लेकर मैदान पर उतरीं छात्राओं का उत्साह आसमान पर था। बैट और बॉल के जरिये छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद की पहली महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। छात्राओं के चयन के लिए तीन मैच कराए गए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को चुना गया। इन छात्राओं को प्रतिदिन अभ्यास कराने के बाद मजबूत टीम तैयार कर अन्य प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने छात्राओं को मौका देने के लिए नोटिस निकाला तो 75 लड़कियों ने नामांकन कराया। तीन दिन छात्राओं को अभ्यास कराने के बाद सोमवार को मुख्य टीम के चयन के लिए मैच का आयोजन किया गया। क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह चारग ने टीमों का गठन करते हुए मैच शुरू कराया।
विज्ञापन

पहला मैच कला संकाय और वाणिज्य संकाय के बीच खेला गया। कला संकाय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 76 रन बनाए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाणिज्य संकाय की टीम 57 रन पर ढेर हो गई। इस तरह कला संकाय ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच विज्ञान संकाय व कला संकाय के बीच हुआ। कला संकाय ने रोमांचक मैच में 12 रनों से विज्ञान संकाय की टीम को शिकस्त दी। तीसरे मैच में वाणिज्य संकाय की टीम हावी रही। वाणिज्य संकाय ने आठ विकेट खोकर 86 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इसका पीछा विज्ञान संकाय नहीं कर सकी। आयोजन में डॉ. मृदुल पटेल, डॉ.प्रांजल शाही, स्वप्नदीप तिवारी, प्रीतेश, डॉ.सुजीत वर्मा, डॉ.दुर्ग विजय का सहयोग रहा।
मैचों में छात्राओं ने संभाली कप्तानी
तीन संकाय की टीमों की कमान छात्राओं ने संभाली। कला संकाय की कप्तान हर्षिता रहीं। वाणिज्य संकाय की कप्तानी सुमनजीत कौर और विज्ञान संकाय की कमान एकता मिश्रा के हाथ रही।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर इन छात्राओं का हुआ चयन
एसएस कॉलेज के मैदान पर हुए मैचों से पहले प्राचार्य डॉ.अनुराग अग्रवाल व शिक्षक शिक्षा संकाय की अध्यक्ष डॉ. मीना शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच का आयोजन कर निर्णायक मंडल ने कॉलेज के लिए टीम का चयन किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर सुमनजीत कौर, हर्षिता, एकता, अंबिका गंगवार, सबा, वसुंधरा, नेहा, अनीशा वर्मा, शिप्रा गुप्ता, अंशिका सिंह, राजबाला, उमा वर्मा, सिमरन कौर, बीना, ईशा वर्मा और चंचल शर्मा को टीम में चुना गया। क्रीड़ा सचिव डॉ.अजीत सिंह चारग ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों को प्रतिदिन प्रशिक्षण देते हुए भविष्य के लिए एक मजबूत टीम को तैयार किया जाएगा।

एसएस कॉलेज मैदान पर  क्रिकेट खेलती छात्राएं

एसएस कॉलेज मैदान पर क्रिकेट खेलती छात्राएं- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed