फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District Panchayat member post 143 prescription filled

जिला पंचायत सदस्य पद के 143 पर्चे भरे

Tue, 29 Sep 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 29 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
 District Panchayat member post 143 prescription filled
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्य पदों के लिए दूसरे दिन 1168 दावेदारों ने नामांकन कराया। कलक्ट्रेट के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कक्ष में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 143 पर्चे विभिन्न वार्डों से दाखिल किए गए। उधर, पुवायां तहसील के चारों विकास खंडों में बीडीसी सदस्य पद की 314 सीटों के लिए 1025 लोगों ने दावेदारी जताई। इसी के साथ पहले चरण के नामांकन का दौर पूरा हो गया। बुधवार को सुबह आठ बजे से नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बीते दिन की तरह मंगलवार को भी शुरुआती दो घंटों में नामांकन कराने वालों की रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में संभावित प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों के वहां पहुंचने का सिलसिला इतना तेज हुआ कि नियत समय सीमा चार बजे तक कलक्ट्रेट के आरओ कक्ष में खासी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, बाद में भी कुछ आवेदक और प्रस्तावक बदहवासी में वहां पहुंचे, लेकिन उन्हें धरना स्थल के पास बनी बैरीकेडिंग के पास पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन

बता दें कि प्रथम चरण में जिला पंचायत सदस्य पद की 13 सीटों पर चुनाव होना है। इसके सापेक्ष दोनों दिन मिलाकर कुल 260 नामांकन हुए। इसी तरह विकास खंड पुवायां, बंडा, खुटार, सिंधौली और निगोही आंशिक को मिलाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य की 314 सीटों के लिए दो दिन में 1707 दावेदार उभरें। इनकी संख्या घट भी सकती है क्योंकि जांच प्रक्रिया के दौरान कई नामांकन पत्र खारिज होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इसी आशंका में कई लोगों ने नामांकन के दोहरे और तिहरे सेट दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी ने विशेष तौर पर जताई दावेदारी
नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुंचे तमाम अनजान भावी उम्मीदवारों की भीड़ में राजनीतिक दलों से समर्थित या फिर लंबे समय से क्षेत्र की सियासत में दबदबा रखने जन सामान्य के आकर्षण का केंद्र रहे। खुटार क्षेत्र से उम्मीदवार भाजपा नेता रजनीश दीक्षित के प्रस्तावक बनकर नगर विधायक सुरेश खन्ना कलक्ट्रेट पहुंचे तो तमाम लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं। इसी तरह सांसद कृष्णाराज और उनके साथ सिंधौली तृतीय से प्रत्याशी सरोजिनी देवी पहुंचीं। वहां दोनों की पर्पल कलर की मैचिंग साड़ी ने बरबस सबका ध्यान खींचा।
निगोही तृतीय से महेश कुमार समेत अन्य प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल कराने के लिए विधायक रोशन लाल वर्मा और बसपा जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, पुवायां के वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश नारायण अवस्थी के साथ भाजपा नेता गंगाराम मिश्र साथ रहे। सिंधौली प्रथम की सियासत में रमे छोटू जाटव, गांव सतवां निवासी रमाकांत मिश्र की पुत्रवधू ज्योति मिश्रा ने पुवायां प्रथम से नामांकन कराया।

असली और नकली में पहचान करना मुश्किल
नामांकन के दौरान कई बार ऐसा लगा कि दावेदार डमी उम्मीदवार अपने साथ लेकर आ रहे हैं। वार्ड तीन बंडा प्रथम से पर्चा दाखिल करने जा रहे छेदालाल से नाम पूछा तो एक साथी की ओर इशारा करके बोले: यह कमलेश हैं और इसी वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। बंडा चतुर्थ से पर्चा दाखिल करने के लिए मीरा देवी और शकुंतला जोड़ा बनाकर पहुंचीं तो वार्ड आठ के दावेदार पंकज कुमार और रमाकांत एक साथ आरओ कक्ष में दाखिल हुए।   

जिला पंचायत वार्ड वार दूसरे दिन नामांकन पर एक नजर
------------------------------------------
  स्थान          वार्ड संख्या         नामांकन         
0 पुवायां प्रथम           07                    05
0 पुवायां द्वितीय          08                    06
0 पुवायां तृतीय           09                   14
0 सिंधौली प्रथम          10                   12
0 सिंधौली द्वितीय         11                   09  
0 सिंधौली तृतीय          12                   09
0 निगोही चतुर्थ आंशिक   16                   16  
0 खुटार प्रथम             01                  10
0 खुटार द्वितीय            02                  07
0 बंडा प्रथम              03                  25
0 बंडा द्वितीय             04                  10
0 बंडा तृतीय              05                  04  
0 बंडा चतुर्थ              06                  16
------------------------------------------
                 योग                          143
                 पहले दिन हुए नामांकन        117
                 कुल योग                      260


बीडीसी के दो दिन में 1707 पर्चे दाखिल
सिंधौली, बंडा, खुटार और पुवायां ब्लाक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य की 314 सीटों के लिए पहले दिन 1025 नामांकन पत्र जमा किए गए। अधिकारियों के अनुसार सिंधौली ब्लॉक में 240, बंडा में 306, खुटार में 229 और पुवायां में 250 उम्मीदवारों ने बीडीसी के पर्चे दाखिल किए। बीते दिन 682 नामांकन पत्र जमा हुए थे।   



सिंधौली में सक्रिय हुए नीरज
शाहजहांपुर। जिला पंचायत के वार्ड सिंधौली प्रथम से नामांकन कराने के साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक चेतराम के बेटे नीरज कुमार मंगलवार से क्षेत्र में सक्रिय हो गए। उन्होंने अपने वार्ड के कई गांवों का दौरा करके जन सामान्य से समस्याएं संकलित कीं और निराकरण कराने का वायदा किया। इस दौरान कई समर्थक उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed