फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District ODF will be built in 90 days

90 दिन में बनेगा जिला खुले में शौचमुक्त

Fri, 18 Aug 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Fri, 18 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
District ODF will be built in 90 days
शौचमुक्त - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद को 90 दिन के अंदर ओडीएफ श्रेणी में लाने अर्थात खुले में शौचमुक्त बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों से आगे आकर अपने हिस्से का सहयोग करने की अपील की। 
विज्ञापन

वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने कहा कि यूपी में बिजनौर ऐसा ही जिला बन गया है। उसी तरह अपने जनपद को ओडीएफ बनाने में हर नागरिक की भूमिका होनी चाहिए। इसके लिए शिक्षित वर्ग को पहल करके लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से कम से कम पांच-पांच गांव ओडीएफ बनाने का संकल्प लेने को कहा। 
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने कार्यशाला के उद्देश्य और उपयोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जारी रखते हुए समाज में जागरूकता लाने में देर नहीं लगेगी। सीडीओ संजीव सिंह ने कहा कि सभी संकीर्णताओं से ऊपर उठकर ऐसे अभियानों में जुटना बौद्धिकता की निशानी है। इससे पूर्व, मिशन से जुड़े अजय सिन्हा और उनकी टीम के सदस्यों ने प्रोजेक्टर के जरिए ख्ुले में शौच से रोगों की बानगी दिखाई। इस मौके पर विधायक चेतराम व रोशन लाल वर्मा, सीएमओ आरपी रावत, बीएसए राकेश कुमार, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed