फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District-level hockey stadium started

स्टेडियम में शुरू हुई जिला स्तरीय हॉकी

Fri, 30 Oct 2015 10:00 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 30 Oct 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
District-level hockey stadium started
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय दादा ध्यानचंद्र ओपेेेेेेेन हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिका चेयरमैन तनवीर खां ने मैदान पर फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला शानदार क्लब और 20 राज राइफल क्लब केे बीच हुआ, जिसमें शानदार क्लब को पांच शून्य पराजय झेलनी पड़ी। विजेता टीम की ओर से जितेंद्र, नवीन ने गोल किए। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने डोगरा रेजीमेंट को 3-0 से पराजित किया। स्टेडियम की ओर से आनंद, अभिनव ने गोल करने में सफलता पाई। इसके बाद राजपूत रेजीमेंट और टाउनहाल क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मैच में टाउनहाल क्लब ने 3-0 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से सुमित, लाल और शुभम् ने गोल दागे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में अगला मैच स्टेडियम सीनियर और कोचिंग सेंटर शाहजहांपुर के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम की टीम ने 2-0 से विजय दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से इमरान तथा अभिनव ने गोल किया। पहले दिन का छठा मैच टाउनहाल क्लब और स्टेडियम जूनियर के मध्य हुआ। यह मुकाबला टाउनहाल के पक्ष में तीन गोल से रहा। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। विजयी टीम की ओर से बिलाल, टीपू ने गोल दागे। इससे पूर्व पहला मुकाबला जीएफ कॉलेज और जाट रेजीमेंट के मध्य होना था, लेकिन जाट रेजीमेंट की टीम नही आने से जीएफ कॉलेज को बाई दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिंग करीम खां, फैसल खां, लाल खां, अनवर, शकील ने तथा टेक्निकल अंपायरिंग जीशान और बिलाल ने की। सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने बताया कि शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच सुबह 8.30 बजे जीएफ कॉलेज और स्पोट्र्स स्टेडियम तथा दूसरा मुकाबला टाउनहाल क्लब और 20 राज राइफल के मध्य होगा। इसके बाद फाइनल मैच दोपहर 12 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed