फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   district hospital geting ready to fight corona

कोरोना से लडने की जद्दोजहद: जिला अस्पताल पहुंचाई गईं पांच सौ पीपीई किट

Wed, 01 Apr 2020 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
district hospital geting ready to fight corona
शाहजहांपुर। प्रवासी मजदूरों के लौटने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंकाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से सैनिटाइजर, पीपीई किट (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) और मास्क जुटाए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में संसाधनों की कमी न पड़े। वहीं 108 एंबुलेंस के चालकों और ईएमटी को भी एहतियात के तौर पर 45 पीपीई किट वितरित की गई हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर शनिवार रविवार को जिस तरह से प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ी और फिर ये अपने गांव पहुंचे तो उससे प्रशासन अलर्ट हो गया है। भविष्य की आशंका को देखते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने डालमिया चीनी में बनाए गए पांच सौ लीटर सैनिटाइजर और जी सर्जीवियर कंपनी ओर से बनाई गई पांच हजार पीपीई किट मुहैया कराई हैं। इसके अलावा एक अन्य प्राइवेट कंपनी के जरिए 50 हजार थ्री लेयर मास्क भी मुहैया कराए गए हैं। अब मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में 523 पीपीई किट मौजूद हैं। साथ ही संसाधनों को और भी जुटाने का काम प्रशासन कर रहा है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed