{"_id":"ecd75f09b792b5cad88950a7e08c2160","slug":"direct-train-to-shahjahanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर से टनकपुर को सिर्फ एक सीधी ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर से टनकपुर को सिर्फ एक सीधी ट्रेन
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 10 Mar 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एनईआर रेलवे स्टेशन से पौने छह बजे के करीब पीलीभीत जाने वाली ट्रेन को भले ही ‘मेला स्पेशल’ ट्रेन का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन यह ट्रेन पीलीभीत से ही मेला स्पेशल बनकर चल रही है। इससे जिले से पूर्णागिरि जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है।
पूर्णागिरि मेले की शुरुआत होने के बाद से अब तक जिले से कोई मेला स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की अलग से घोषणा भले ही न की गई हो, लेकिन यहां से एक ट्रेन सीधी टनकपुर के लिए चलाई जा रही है। इससे पूर्णागिरि जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है।
पीलीभीत से दो जोड़ी
मेला स्पेशल ट्रेनें शुरू
पीलीभीत से टनकपुर के लिए आने-जाने के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन शुरू की गईं हैं। एक ट्रेन रात में सवा 10 बजे चलकर सवा 12 बजे पहुंचती है। वहीं दूसरी ट्रेन 12:55 बजे चलकर 03:05 बजे टनकपुर पहुंचती है। वहीं टनकपुर से पहली ट्रेन रात 12:50 बजे से है, जो पीलीभीत 02:50 बजे पहुंचती है। दूसरी ट्रेन रात में ही 03:45 बजे से है, पीलीभीत सुबह पौने छह बजे के करीब पहुंचती है।
विज्ञापन
‘शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से पीलीभीत स्टेशन पर रात सवा आठ बजे पहुंचने वाली ट्रेन को ही दो घंटे तक रोकने के बाद मेला स्पेशल बनाकर टनकपुर के लिए रवाना कर दिया जाता है। इसके अलावा एक और मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।’
- मिस्बाहुल इस्लाम, इंचार्ज स्टेशन प्रबंधक , एनईआर, पीलीभीत
‘शहर के रेलवे स्टेशन से लेकर पीलीभीत तक अधिकांश स्टेशन देहात क्षेत्र में पड़ते हैं। रात में ट्रेन संचालित किए जाने पर यात्री न के बराबर मिलते हैं। इसी वजह से शहर से मेला के लिए अलग से कोई ट्रेन नहीं बढ़ाई गई।’
- वीके मीणा, डिप्टी स्टेशन मास्टर एनईआर, शाहजहांपुर