फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diploma Engineers encompass striking the

हड़ताली डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दिया धरना 

Fri, 30 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 30 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Diploma Engineers encompass striking the
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दिया धरना  - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
प्रारंभिक ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी और तीन पदोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े अवर अभियंताओं ने शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखते हुए लोनिवि अतिथि गृह परिसर में धरना दिया। इस मौके पर सभा की अध्यक्षता करते हुए वाईके सिंह ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की एकजुटता के आगे सरकार को देर-सवेर झुकना पड़ेगा। महासंघ के मंडल प्रभारी एचएन मिश्रा ने सरकार की वायदा खिलाफी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को डिप्लोमा इंजीनियर्स तैयार रहें। धरना-प्रदर्शन में एसपी पांडेय, रवींद्र कुमार गौतम, मो. आरिफ, मानवेंद्र सिंह, डीपी सिंह, सुरेंद्र कुमार, ठाकुर सिंह, डीडी सागर, अशर्फी लाल,  एम रहमान, राज सिंह, जोगेंद्र गंगवार, सोमपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed