फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diploma Engineers begin indefinite strike

डिप्लोमा इंजीनियर्स की बेमियादी हड़ताल शुरू

Thu, 03 Mar 2016 12:26 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 03 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Diploma Engineers begin indefinite strike

 प्रारंभिक ग्रेड वेतन में संशोधन की मांग को लेकर दो सप्ताह से कार्य बहिष्कार कर रहे विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बुधवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। इसी के साथ विभिन्न विभागों के विकास और निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गए। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के घटक संगठनों से जुड़े अभियंताओं ने मुख्य मांग से संबंधित टोपियां सिर पर लगाकर पैदल मार्च किया और कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में कर्मचारी नेताओं ने मांग पर अड़ियल रवैया अपनाने के लिए सरकार को खूब कोसा।

विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए महासंघ के घटक संगठनों से जुड़े अभियंता लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में इकट्ठे हुए। पदाधिकारियों ने उन्हें हड़ताल के लिए खासतौर पर तैयार कराई गईं टोपियां बांटी जिन पर प्रारंभिक ग्रेड वेतन 4800 लेकर रहेंगे का नारा छपा था। अभियंताओं ने सिर पर टोपियां लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने दावा किया कि हड़ताल के पहले दिन जिले में करोड़ों की लागत वाले विकास कार्य प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण मुख्य सचिव द्वारा गठित तकनीकी विभागों के प्रमुख सचिवों की समिति की संस्तुति के बावजूद प्रारंभिक ग्रेड वेतन में संशोधन की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। संघर्ष समिति के जनपद चेयरमैन राज सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी विभागों के स्टोर से सामान की निकासी पूरी तरह रोक दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल में एम रहमान, संजीव दीक्षित, शैलेंद्र अवस्थी, प्रवीण कुमार, सोमपाल सिंह, नजर अंसारी, रवींद्र गौतम, रोशन अली, अरविंद पटेल, अतर पाल सिंह, गया प्रसाद चौरसिया, अकील अहमद, दीन दयाल, सीपी सिंह, उपेंद्र कुमार, हरिओम, हरिश्चंद्र, एसपी पांडेय, निर्मल कुमार, मुकेश यादव, भगवान सिंह, प्रवीण कुमार, वाइ्रके सिंह, रंजीत यादव, राजीव सिंह, पीसी सोनकर, श्याम कुमार मिश्र आदि डिप्लोमा इंजीनियर्स शामिल रहे।


हड़ताल से इन विकास कार्यों पर लगी रोक
डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल से लोक निर्माण विभाग की करीब 219 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के कार्य बाधित हैं। इनमें शाहजहांपुर-हरदोई स्टेट हाईवे, मुरादाबाद-कलान-फर्रुखाबाद मार्ग, जीजीआइसी भवन, शहर में हनुमत धाम व जैतीपुर में पुलों की एप्रोच रोड, पीएमजीएसवाई, जिला योजना आदि से संबंधित निर्माण कार्य प्रभावित होने लगे हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से करीब 14 करोड़ की लागत से समग्र ग्रामों में सीसी रोड, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण ओर विधायक निधि के काम हड़ताल की चपेट मेें आए हैं। इसी तरह सिंचाई विभाग 17.60 करोड़ के बजट से नहरों की सिल्ट सफाई, बिसरात घाट के सौंदर्यीकरण, हरदोई शाखा नहर की स्थापना, निरीक्षण भवनों की मरम्मत आदि काम ठप हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed