फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dip into the pool of teen death

तालाब में डूबकर किशोर की मौत

Sun, 19 Jun 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
भैंस को नहलाने गये एक किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इसका पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। मझिगवां गांव निवासी रामविलास का 14 वर्षीय बेटा शिवांशु रविवार को खेतों में भैंस चराने गया था। दोपहर को वह तालाब में भैंस को नहला रहा था। इसी दौरान भैंस तालाब में गहरे पानी के अंदर चली गई। भैंस को पकड़ने के लिए शिवांशु भी तालाब में घुस गया। ज्यादा गहराई में पहुंचने के कारण हिमांशु पाीन में डूबने लगा। उसे डूबते देख भैंस चरा रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए और किशोर को बाहर निकाला। इसका पता लगने पर मौके पर पहुंचे परिवार वाले शिवांशु को एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद किशोर का शव घर ले जाया गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। चार भाई और दो बहनों में किशोर दूसरे नंबर का था। शिवांशु की मौत से पिता, मां ईश्वरवती, भाई शिवम, सुशील, पुनीत और बहन किरन, बबली का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed