{"_id":"57c712c74f1c1bb80d2cb1f2","slug":"digital-india-villeges-got-jan-suvidha-kendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल इंडिया में हर गांव में होगा जन सुविधा केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल इंडिया में हर गांव में होगा जन सुविधा केंद्र
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया में हर गांव में होगा जन सुविधा केंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया के अंतर्गत आने वाले समय में हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक जन सुविधा केंद्र संचालित होगा। इनसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी व गैर सरकारी लगभग 100 सेवाएं मिलेंगी और उन्हें जिला मुख्यालय व तहसीलों का चक्कर नहीं काटना होगा। डीएम राम गणेश बुधवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में ई-गवर्नेंस योजना के तहत जन सुविधा केंद्रों के सेवा प्रदाताओं की कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में खुलने वाली जनसुविधा केंद्रों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जाति, आय -निवास, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, टेली मेडिसिन, एनडीएलएम, दिशा, बैंकिग, बीमा, रेल व हवाई टिकट, अपना धन आदि सेवाएं गांव में ही मिलेंगीं। उन्होंने कहा कि सभी सीएससी केंद्र संचालक नवयुवक हैं और अच्छा कार्य कर रहे है। उन्होंने ग्राम स्तरीय उद्यमी गीतिका शर्मा और गुरदीप सिंह को अच्छा कार्य करने पर टेबलेट देकर पुरस्कृत किया। कार्यशाला में सीडीओ टीके शिबु, सीईओ डॉ. दिनेश त्यागी, अतुल राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव सक्सेना सीएमओ डॉ. कमल कुमार आदि मौजूद थे।
छह को तिलहर में होगा डीएम का तहसील दिवस
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी राम गणेश की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन छह सितंबर को तिलहर में होगा। दिनांक 20 सितंबर को तृतीय मंगलवार पर तहसील पुवायां में तहसील दिवस का आयोजन होगा।