फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diet and teachers demonstrated on BSA office

डायट और बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों का प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 27 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Diet and teachers demonstrated on BSA office
जूनियर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की काउंसिलिंग होने के बाद भी प्रमोशन सूची जारी न होने से उग्र हुए शिक्षकों ने डायट और बीएसए दफ्तर में प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द प्रमोशन किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री देवेश वाजपेयी के नेतृत्व में एकत्र हुए शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे ददरौल स्थित डायट पहुंचकर प्रमोशन सूची जारी किए जाने की मांग की। इस पर लिपिकों ने डायट प्राचार्य न होने की बात कही। तो वाजपेयी ने मोबाइल से डायट प्राचार्य से इस संबंध में बात की। वाजपेयी के मुताबिक डायट प्राचार्य ने बताया कि वह लखनऊ में अपने किसी घरवाले का इलाज करा रहे हैं। कहा कि उन्हें बीएसए दफ्तर से सूची नहीं मिली है। यदि सूची मिलती है तो वह प्रमोशन कर देंगे। इसके बाद शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर में प्रदर्शन किया। यहां पता चला कि बीएसए विकास भवन में मीटिंग में व्यस्त हैं। शिक्षक संगठन विकास भवन पहुंच गया वहां पर बीएसए ने शिक्षकों को तत्काल फाइल डायट प्राचार्य के पास भिजवाकर प्रमोशन कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, सरताज अली, सौरभ गुप्ता, राजकुमार सिंह, यशपाल सिंह यादव, मोहम्मद यासीन, प्रद्युम्न सिंह, अखिलेश दीक्षित, नफीस खां, मनोज दीक्षित, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed