फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   diabetes

योग-प्राणायाम और संयमित खानपान से डायबिटीज को दे रहे मात

Sun, 14 Nov 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
diabetes
अवधेश मणि त्रिपाठी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डायबिटीज यानी मधुमेह का नाम आते ही तमाम लोगों को लगता है कि एक बार हो जाने के बाद जीवन इस मर्ज के साथ ही काटना पड़ेगा। खानपान में तगड़े परहेज से भी लोग घबरा जाते हैं, मगर ऐसा नहीं है। शहर में भी ऐसे कई लोग हैं जो कि डायबिटीज से ग्रसित हैं। लेकिन उन्होंने इसको नियंत्रित कर रखा है और एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। उनका मानना है कि नियमित दिनचर्या, योग-प्रणायाम और संयमित खान-पान से डायबिटीज को नियंत्रित रखा जा सकता है। ऐसे कई लोगों ने नियम, संयम के बलबूते डायबिटीज को मात दी है।
विज्ञापन

मुझे पांच साल पहले डायबिटीज हो गई थी। योग अपनाकर और खान-पान में आवश्यक परहेज कर डायबिटीज को नियंत्रित कर लिया है। अब मुझे डायबिटीज न के बराबर ही है। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होती है। - ज्योति गुप्ता
विज्ञापन

आठ-दस सालों से डायबिटीज से पीड़ित हूं, लेकिन कभी कोई विशेष दिक्कत नहीं हुई। इसकी वजह डायबिटीज होने के बाद मीठा कम खाना और योग अपनाना रहा है। योग करने से खुद को स्वस्थ महसूस करते हैं। - विपिन रस्तोगी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में मुझे डायबिटीज ने जकड़ लिया था। समझिए कोरोना को मात देकर वापस आया हूं। इसमें आयुर्वेद और योग का बहुत बड़ा योगदान रहा है। फिलहाल डायबिटीज से मुझे अब कोई दिक्कत नहीं है। - आरपी सिंह
करीब एक साल से डायबिटीज है, जिसका कारण मिठाई का अधिक शौकीन होना है। इसके साथ ही काम का तनाव भी काफी रहता है। डॉक्टर की सलाह पर चिरयैता और नींबू पानी का सेवन कर रहे हैं, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में है। - नरेंद्र सक्सेना

मॉर्निंग वॉक, नियमित योगाभ्यास, प्रकृति के अनुकूल संतुलित, समय पर भोजन, सकारात्मक सोच, तनावमुक्त जीवन, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण से डायबिटीज को हम नियंत्रित कर सकते हैं। डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए योग में शुद्धि क्रियाएं, आसन, प्राणायाम, मेडिटेशन विशेष प्रभावशाली है, लेकिन इसे योग्य योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही अभ्यास करना चाहिए। - अवधेश मणि त्रिपाठी, योग प्रशिक्षक

ज्योति गुप्ता

ज्योति गुप्ता- फोटो : SHAHJAHANPUR

विपिन रस्तोगी

विपिन रस्तोगी- फोटो : SHAHJAHANPUR

आरपी सिंह

आरपी सिंह- फोटो : SHAHJAHANPUR

नरेंद्र सक्सेना

नरेंद्र सक्सेना- फोटो : SHAHJAHANPUR

डॉ. राजीव सिंह ।

डॉ. राजीव सिंह ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed