{"_id":"59f225a04f1c1bda538b9396","slug":"dhhabar-master-killed-in-road-accident-in-khera","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में सड़क हादसे में खुटार के ढाबा स्वामी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में सड़क हादसे में खुटार के ढाबा स्वामी की मौत
शाहजहांपुर
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी में सड़क हादसे में खुटार के ढाबा स्वामी की मौत
मुरादपुर/खुटार। खीरी क्षेत्र में बुधवार रात ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार खुटार के ढाबा स्वामी की मौत हो गई।
गांव सिहुरा खुर्द कलां निवासी 36 वर्षीय नोखेलाल का गांव के पास ही खुटार पूरनपुर मार्ग पर ढाबा है। बुधवार को वह किसी काम से खीरी जनपद के कस्बा गोला गए थे। रात में घर वापस आते समय खुटार गोला मार्ग पर हैदराबाद थाना क्षेत्र में किसी वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक ट्रॉली से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नोखेलाल के साथ बाइक पर बैठे गांव के राजकुमार को भी चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गोला के अस्पताल भिजवाया, जहां नोखेलाल को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते गोला पहुंचे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार के लोगों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी ज्ञानवती, पुत्र विकास और विशाल, पुत्री ज्योति को छोड़ गया है।