फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dharna by two independent candidate

जलालाबाद के दो निर्दलीयों ने समर्थकों समेत दिया धरना

Mon, 31 Jan 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
dharna by two independent candidate
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में धरना पर बैठे जलालाबाद विधान सभा के निर्दलीय प्रत्याशी अनिता कश्यप व - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक जिन लोगो के नामांकन पत्र जांच में निरस्त हुए, उनके स्तर से विरोध के स्वर रविवार को दूसरे दिन भी उठते रहे। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय अनीता कश्यप और पप्पू ने अपने नामांकन रद होने के विरोध में रविवार को दोपहर कलक्ट्रेट में धरना दिया। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने उनके नामांकन पत्रों की जांच करना तो दूर रहा, उन्हें देखे बगैर रद कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की सभी छह विधानसभा सीटों से 112 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया और उनमेें से 30 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। अधिकारियों का कहना है कि अभिलेख पूरे नहीं होने और सभी कॉलम भरे नहीं जाने आदि कमियों के आधार पर नामांकन निरस्त किए गए। इसके बावजूद बीती देर शाम रद नामांकनों की सूची चस्पा होने के बाद शहर सीट से निर्दलीय वैद्यराज किशन सहित कई अन्य लोगों ने कलक्ट्रेट मेें हंगामा शुरू कर दिया था। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को जलालाबाद के दोनों निर्दलीयों ने अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उनसे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर समर्थकों समेत धरना दे दिया।
विज्ञापन

निर्दलीय अनीता के साथ आए राजेंद्र कश्यप का कहना है कि इस बारे में डीएम समेत एडीएम प्रशासन से बीते दिन बात की, लेकिन अधिकारियों ने कमियां बताकर नामांकन निरस्त होने की जानकारी दी, जबकि उनके प्रत्याशी के नामांकन पत्र की जांच तक नहीं की गई। जन सेवा सहायक पार्टी के पप्पू (निर्दलीय) का भी कहना है कि नामांकन निरस्त कर उनके साथ साजिश की गई है। धरना में रामौतार कश्यप, रामदास कश्यप, सुभाष कश्यप, शिवा कश्यप, राजेन्द्र कश्यप, बृजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed