फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dhanvantari jayanti

भगवान धन्वंतरि की जयंती पर की पूजा-अर्चना

Wed, 03 Nov 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
dhanvantari jayanti
शाहजहांपुर में भगवान धन्वंतरि जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते योग विज्ञान संस्थान के पदा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय जीवन विज्ञान आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस (धनतेरस) पर संकल्प, योग विज्ञान संस्थान और इंडियन इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए) के संयुक्त तत्वावधान में धन्वंतरि जयंती समारोह मनाया गया। विधि विधान से हवन-पूजन और स्तवन के साथ मनाया गया। सभी के निरोगी और सुस्वास्थ्य की कामना के लिए भगवान धन्वंतरि का पूजन किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस. आनंद, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार के साथ चिकित्सकों व समाजसेवियों ने हवन में आहुतियां दीं। डीएम ने कहा कि सर्वांगीण स्वास्थ्य, संतुलित अनुशासित जीवन शैली का पर्याय है आयुर्वेद। कोरोना संक्रमण को रोकने, इलाज और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में आयुर्वेद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज संपूर्ण विश्व आयुर्वेद को अपना रहा है।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने कहा कि आयुर्वेद के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों वर्ष पहले थे। जीवन की जटिलताओं को सुलझाने में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देवी संपद संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरी नाथ झा, आचार्य डॉ. सतेंद्र पाठक, पं. हरिमोहन झा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार मुख्य यजमान बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी के संयोजन में खिरनीबाग स्थित त्रिपाठी आयुर्वेद भवन में हुए कार्यक्रम में आईआईएमए अध्यक्ष डॉ. पीएन मेहरोत्रा, संकल्प के संचालक डॉ. अवनीश मिश्रा, एसएसपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. परवेज अख़्तर, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, डॉ. संजय पाठक, डॉ. हर चरन सिंह दुआ, डॉ. एसपी कौशल, करुणेश अवस्थी, जीसी मिश्रा, डॉ. एसके मिश्रा, ओंकार मनीषी, चंद्र वीर गुप्ता, डॉ. हरीश सचदेवा, गीता पांडेय, पद्मा गुप्ता, अजय गुप्ता, राजीव शुक्ला, ओम नारायण सक्सेना, सुमित शुक्ला, मनमोहन त्रिपाठी, हिमांशु पाराशरी, राकेश मिश्रा, डॉ. रोहित वर्मा, राघवेंद्र मणि, शिवेंद्र, शिवांशु, अदित्रि, अनुष्का, पुष्पा सक्सेना, सुभाष अवस्थी, मुकेश राठौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed