फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dhanteras police

रेलवे स्टेशन समेत बाजार में चलाया गया चेकिंग अभियान

Wed, 03 Nov 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
dhanteras police
त्योहारों को लेकर थाना सदर बाजार पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर मंगलवार की शाम थाना सदर प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा और भीड़भाड़ वाले बाजार में गश्त की। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात धनतेरस को लेकर शहर के मुख्य बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। दीपावली को लेकर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भी संख्या काफी ज्यादा थी। इसे लेकर थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले बहादुरगंज बाजार में पैदल गश्त की। उन्होंने बाजार में दिखने वाले संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली।
विज्ञापन

घंटाघर के पास तैनात पुलिसकर्मियों को रूट डायवर्जन नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए। रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसों के अंदर बैठे यात्रियों से पूछताछ कर बसों में रखे बैगों को चेक करने के बाद उन्होंने रोडवेज के पास संदिग्धों की तलाशी ली। इसके बाद सभी रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर पुलिस ने यात्रियों के पास सामान की चेकिंग कर साइकिल स्टैंड पर खड़े वाहनों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed